Noida News

Noida News: नोएडा में पुष्करणी तालाब..क़ीमत और खासियत जान लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा में यहां बनने जा रहा है पुष्करणी तालाब, जानिए क्या होगी खासियत

Noida News: नोएडा और आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा में पुष्करणी तालाब (Pushkaranee Talab) बनाया जाएगा। यह तालाब नोएडा (Noida) के सोहरखा (Sohrakha) गांव में बनाया जाएगा। यह तालाब प्राचीन सांस्कृतिक विरासतों से प्रेरणा लेकर यहां बनाया जाएगा। इसे एक पर्यटक स्थल (Tourist Places) के रूप में विकसित करने की योजना है। लगभग 6 महीने से प्राधिकरण में इस तालाब को लेकर चर्चा थी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी के एक फ्लैट में आग से हड़कंप

Pic Social Media

पुष्करणी तालाब (Pushkaranee Talab) के निर्माण को लेकर फरवरी में भी टेंडर निकाला गया था लेकिन, निर्माण कंपनी नहीं आने पर फिर से टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण (Authority) ने तालाब निर्माण के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। 3 मार्च तक कंपनी आवेदन कर सकती है। 4 मार्च को बिड खोली जाएगी। इसमें लो कास्ट कंपनी का चयन किया जाएगा। हालांकि, निर्माण में किसी प्रकार की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

सीढ़ीनुमा होगा तालाब का डिजाइन

आपको बता दें कि इस तालाब के दो फायदे होंगे। पहला ये एक पर्यटक स्थल के लिए रूप में विकसित होगा। दूसरा नोएडा (Noida) के जल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। यह तालाब जल स्तर को स्थिर करेगा और जल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक होगा। इस तालाब का डिजाइन सीढ़ी नुमा होगा। जिसमें पानी सीढ़ियों से आते हुए नीचे तालाब में एकत्रित होता रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

म्यूजिकल फाउंटेन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालाब के बीच में एक फाउंटेन (Fountain) भी लगाया जा सकता है। साथ ही यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जा सकता है। हाल ही में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने सोहरखा का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा था कि पुष्करणी तालाब को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही तालाब तक पहुंचने के लिए पाथवे बनाया जाए और पार्किग का विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे आने वाले लोगों को यहां दिक्कत न हो। इस पार्क के निर्माण में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कंपनी को इसे एक साल में पूरा करना होगा।

ये भी पढ़ेंः Courier: कूरियर के नाम पर चल रहा खतरनाक खेल..सावधान..नहीं तो..!

डी पार्क में डोम

नोएडा के सेक्टर-62 में बने डी पार्क को नए सिरे से संवारा जाएगा। तितलियों के लिए बने बटरफ्लाई डोम को फिर से बनाया जाएगा। नाव चलाने के लिए वाटर बाडी को सही कराया जाएगा जिससे लोग बोटिंग का लुत्फ उठा सकें। यह पार्क लगभग 17 एकड़ में बना है। पार्क में तितलियों को आकर्षित करने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया जाएगा और स्पेशल लाइटिंग भी होगी। नोएडा प्राधिकरण ने लगभग 24 करोड़ रुपये इसके लिए पास किए है।

आर्यमंडल पार्क

इस पार्क को आर्यभट्ट को समर्पित किया गया है, जिसमें गणितज्ञ आर्यभट्ट के जीवन और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। आर्यभट्ट को समर्तित इस पार्क सेक्टर-116 में 35 एकड़ में तैयार किया जाएगा। इस पार्क के निर्माण में 48.36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पार्क में एक तारा मंडल भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें तमाम गणितज्ञ, आचार्य और खगोलशास्त्रियों के स्कल्पचर भी बनाए जाएंगे।

जापानी पार्क

जापानी संस्कृति के उन पहलुओं जिसमें प्रकृति प्रेम, शांति और अध्यात्म के गुणों से लबरेज एक थीम पार्क नोएडा प्राधिकरण तैयार करेगा। यहां कुछ ऐसे पेड़ पौधे मियावाकी तकनीकी से भी लगाए जाएंगे जो मात्र 2 से 3 साल में घने जंगल का रूप लेंगे। इस पार्क का निर्माण 7 एकड़ में सेक्टर-94 के किया जाएगा। इसके निर्माण में 10.97 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इनमें आम तौर पर ऐसे पेड़ भी होंगे जो उत्तर भारत मैदानी इलाकों में नहीं दिखाई देते। जापानी पार्क में बांस के पेड़ों की संख्या ज्यादा होगी। यहां एक पैगोडा भी बनाया जा सकता है।