Noida Airport: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट से देश के कई बड़े शहरों के लिए उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। एयरपोर्ट से जारी नई फ्लाइट शेड्यूल लिस्ट में हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और भोपाल समेत कई शहरों के नाम शामिल हैं।
नई फ्लाइट सेवाओं के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब कई शहरों के लिए सीधी उड़ान का विकल्प मिलेगा।
15 जून 2026 से शुरू होने वाली उड़ानें
15 जून 2026 से जेवर एयरपोर्ट से हैदराबाद और अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। हैदराबाद से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2490 रोजाना सुबह 06:25 बजे उड़ान भरकर 08:35 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान नोएडा से अमृतसर के लिए सुबह 10:10 बजे रवाना होगा और 11:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। वहीं अमृतसर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2491 दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर 01:20 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद नोएडा से हैदराबाद के लिए यही फ्लाइट दोपहर 02:50 बजे रवाना होकर शाम 04:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
16 जून 2026 से शुरू होने वाली उड़ानें
16 जून 2026 से बेंगलुरु और जम्मू के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। बेंगलुरु से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2455 रोज सुबह 06:15 बजे उड़ान भरकर 08:50 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद नोएडा से जम्मू के लिए यही फ्लाइट सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और 11:25 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2456 दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरकर 01:30 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद नोएडा से बेंगलुरु के लिए यही फ्लाइट दोपहर 02:40 बजे उड़ान भरकर शाम 05:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली उड़ानें
1 जुलाई 2026 से जेवर एयरपोर्ट से कई नए शहरों के लिए उड़ानों की शुरुआत होगी। नवी मुंबई से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2729 रोजाना सुबह 06:40 बजे उड़ान भरकर 08:40 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट नोएडा से श्रीनगर के लिए सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और 11:25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 2726 दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरकर 01:35 बजे नोएडा पहुंचेगी, जबकि नोएडा से नवी मुंबई के लिए यही फ्लाइट दोपहर 03:00 बजे रवाना होकर शाम 04:55 बजे पहुंचेगी।
जोधपुर और धर्मशाला के लिए भी सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी। नोएडा से जोधपुर जाने वाली फ्लाइट 6E 7675 रोजाना दोपहर 02:40 बजे उड़ान भरकर शाम 04:20 बजे पहुंचेगी। वहीं जोधपुर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7676 दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर 02:00 बजे नोएडा पहुंचेगी। नोएडा से धर्मशाला के लिए फ्लाइट 6E 7671 सुबह 09:55 बजे उड़ान भरकर 11:40 बजे पहुंचेगी, जबकि धर्मशाला से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7672 दोपहर 12:00 बजे उड़ान भरकर 01:40 बजे नोएडा पहुंचेगी।

भोपाल और देहरादून के लिए भी प्रतिदिन फ्लाइट सेवा शुरू होगी। नोएडा से भोपाल जाने वाली फ्लाइट 6E 7653 दोपहर 02:35 बजे उड़ान भरकर शाम 04:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7654 शाम 04:55 बजे उड़ान भरकर 06:40 बजे नोएडा पहुंचेगी। वहीं नोएडा से देहरादून के लिए फ्लाइट 6E 7644 शाम 07:10 बजे रवाना होकर रात 08:10 बजे पहुंचेगी और देहरादून से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7645 रात 08:30 बजे उड़ान भरकर 09:35 बजे नोएडा पहुंचेगी।
बरेली और किशनगढ़ के लिए भी विशेष शेड्यूल जारी किया गया है। नोएडा से बरेली जाने वाली फ्लाइट 6E 7626 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10:25 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे पहुंचेगी। वहीं बरेली से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7627 दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरकर 01:00 बजे नोएडा पहुंचेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यही फ्लाइट किशनगढ़ रूट पर चलेगी। नोएडा से किशनगढ़ जाने वाली फ्लाइट सुबह 10:25 बजे रवाना होकर 11:35 बजे पहुंचेगी, जबकि किशनगढ़ से नोएडा आने वाली फ्लाइट 11:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01:05 बजे पहुंचेगी।
लखनऊ के लिए जेवर एयरपोर्ट से रोजाना कई उड़ानें संचालित होंगी। नोएडा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 7624 सुबह 06:00 बजे उड़ान भरकर 07:10 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7625 सुबह 07:40 बजे उड़ान भरकर 08:55 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा नोएडा से लखनऊ के लिए दो और फ्लाइट्स 6E 7628 और 6E 7629 क्रमशः दोपहर 03:05 बजे और रात 09:35 बजे रवाना होंगी।
जयपुर के लिए भी प्रतिदिन दो-दो उड़ानें संचालित होंगी। नोएडा से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E 7646 सुबह 06:40 बजे उड़ान भरकर 07:35 बजे पहुंचेगी। जयपुर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7647 सुबह 07:55 बजे उड़ान भरकर 08:55 बजे पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 6E 7642 दोपहर 03:40 बजे नोएडा से जयपुर के लिए रवाना होगी और शाम 04:35 बजे पहुंचेगी। वहीं जयपुर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7643 शाम 05:00 बजे उड़ान भरकर 06:00 बजे नोएडा पहुंचेगी।
पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। नोएडा से पंतनगर जाने वाली फ्लाइट 6E 7667 सुबह 10:20 बजे उड़ान भरकर 11:10 बजे पहुंचेगी, जबकि पंतनगर से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7668 सुबह 11:30 बजे उड़ान भरकर 12:20 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी फ्लाइट 6E 7607 दोपहर 12:50 बजे नोएडा से पंतनगर जाएगी और फ्लाइट 6E 7608 दोपहर 02:00 बजे पंतनगर से नोएडा लौटेगी।
चंडीगढ़ के लिए भी रोजाना चार उड़ानें संचालित होंगी। नोएडा से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6E 7655 सुबह 06:15 बजे उड़ान भरकर 07:20 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7656 सुबह 07:40 बजे उड़ान भरकर 08:45 बजे पहुंचेगी। वहीं शाम को नोएडा से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 6E 7663 शाम 06:30 बजे रवाना होगी और 07:35 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से नोएडा आने वाली फ्लाइट 6E 7664 रात 07:55 बजे उड़ान भरकर 09:00 बजे नोएडा पहुंचेगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
जेवर एयरपोर्ट से शुरू होने वाली इन फ्लाइट्स से उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में भी यह एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। खास बात यह है कि कई छोटे और बड़े शहरों के लिए सीधे कनेक्शन मिलने से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ध्यान देने वाली बात
- सभी समय स्थानीय समय के अनुसार हैं।
- फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव संभव है।
- सेवाएं नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद शुरू होंगी।
जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही उत्तर भारत में हवाई यात्रा का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आने वाले समय में यहां से और भी शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
