Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के धावक ने कर दिया कमाल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida के धावक से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर पढ़िए

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अच्छेजा बुजुर्ग गांव के रहने वाले इमरान खान ने चेन्नई (Chennai) में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन (Chennai Half Marathon) में पहला स्थान हासिल किया है। इमरान खान ने अपनी इस जीत से प्रदेश और जिले का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। प्रथम स्थान प्राप्त हासिल करने पर उन्हें मेडल और 60 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। यह प्रतियोगिता चेन्नई हाफ मैराथन (Chennai Half Marathon) द्वारा रविवार को आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आ गई

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

100 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं इमरान

आपको बता दें कि इमरान खान (Imran Khan) ने चेन्नई में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन (Chennai Half Marathon) में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 2500 धावकों ने हिस्सा लिया था। इमरान ने सभी धावकों को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इमरान ने 21 किलोमीटर की दूरी एक घंटा सात मिनट और दो सेकंड के रिकॉर्ड समय में पूरी कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। इमरान खान ने बताया कि वह अब तक 100 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह जीत उनके पिता सलीमुद्दीन सोलंकी और कोच नरेंद्र चौहान और डॉ. सुनीता गोदरा की बदौलत ही संभव हो पाई है। इमरान ने कहा कि हाल ही में लखनऊ में हाफ मैराथन के दौरान उन्होंने 800 धावकों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: दिल्ली में माफ होंगे पानी के बिल, अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी ऐलान

भव्य स्वागत की तैयारी

इमरान खाने ने जानकारी दी कि वह ओलंपिक में खेलकर देश के लिए स्वर्ण पदक लाना चाहते हैं। साथ ही वह गांव और क्षेत्र के लोगों का भी उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उनके पिता सलीमुद्दीन सोलंकी का कहना है कि उनके बेटे के लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।