Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी और बड़ी ख़बर आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) से कनेक्टर करने के लिए क्षेत्र के जगनपुर अफजलपुर के पास बन रहे इंटरचेंज का काम अब जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके रास्ते में आ रही समस्या दूर कर ली गई हैं। परियोजना से प्रभावित 288 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा (Extra Compensation) दिए जाने के लिए एडीएमएल को सूची भेज दी गई है। उम्मीद है कि 1-2 दिन में किसानों के बैंक खाते में अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान हो जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Noida में भूमाफिया के हौसले बुलंद..ब्रह्मकुमारी आश्रम की ज़मीन पर कब्जा किया

Pic Social Media

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से कनेक्ट करने के लिए जगनपुर अफजलपुर के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इससे प्रभावित किसान 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट गए थे। किसानों द्वारा निर्माण कार्य रुकवाए जाने से काम बीच में ही रुक गया था। अब प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने को तैयार है। ऐसे में किसानों ने अपना केस वापस ले लिया है।

जगनपुर अफजलपुर के 288 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए यमुना प्राधिकरण ने एडीएम एलए गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) को सूचनी उपलब्ध करा दी है। अतिरिक्त मुआवजे के रूप में 21 करोड़ 76 लाख 59 हजार 82 रुपए की धनराशि बांटी जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी। इस इंटरचेंज के बनने से हरियाणा से आगरा का सफर आसान हो जाएगा। वाहनों को लगभग 20 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सिर्फ इतना ही नहीं फरीदाबाद व सोनीपत जाना भी आसान हो जाएगा। अभी आगरा की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को हरियाणा जाने के लिए जीरो प्वाइंट से वापस सिरसा लूप से ईस्टर्न पेरिफेरल पर जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में धड़ाधड़ कट रहे चालान..छोटी सी गलती पड़ रही भारी

इसी तरह हरियाणा (Haryana) की ओर से आ रहे वाहन सिरसा के पास उतरने के बाद परी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट से आगरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से जाते हैं। इससे वाहनों को 15-20 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इंटरचेंज बनने से यीडा सिटी के सेक्टर-17ए, 20, 22डी आदि सेक्टरों के निवासियों व आसपास के गांवों के लोगों को भी काफी राहत मिल जाएगी।

डॉ. अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यीडा ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने का काम फिर से जल्द ही शुरू होगा। गांव जगनपुर इंटरचेंज से प्रभावित 288 किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए एडीएमएलए को सूची भेज दी गई है। किसानों के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटरचेंज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।