Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ढाबे के खाने में मिला कॉकरोच, अब होगी बड़ी कार्रवाई
Greater Noida: अगर आप भी ढाबे के खाने का शौकीन हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एक ढाबे से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां ढाबे की चटनी (Sauce) में कॉकरोच मिला है। ग्रेटर नोएडा में सेक्टर अल्फा के एक फेमस ढाबे की चटनी में मरा हुआ कॉकरोच (Cockroaches) मिलने से बवाल मच गया। व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दिया। सिर्फ यही नहीं उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य विभाग (Food Department) से भी कर दी है। जिसके बाद बुधवार को विभाग की टीम ने ढाबे में छापेमारी की। टीम ने साफ-सफाई नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः Plot in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट लेने से पहले ज़रूरी ख़बर पढ़िए
चटनी में मिला कॉकरोच
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में प्रदीप भाटी परिवार के साथ रहते हैं। वह मंगलवार की रात दिल्ली से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान वह सिटी पार्क के पास सेक्टर अल्फा में एक फेमस ढाबे में भोजन करने के लिए रुके। प्रदीप भाटी ने खाने का ऑर्डर किया। इस दौरान भोजन करते समय हरी चटनी में उन्हें मरा हुआ कॉकरोच मिला। इसका उन्होंने तुरंत वीडियो बनाया और इसकी सूचना पुलिस और खाद्य विभाग को दी। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है की चटनी में मरा हुआ कॉकरोच पड़ा है।

जांच के लिए भेजा सैंपल
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि होटल में साफ सफाई न होने के कारण ऐसा हुआ है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर साफ-सफाई का जायजा लिया और खाने के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ेंः Hair Wash: सिर्फ 13 मिनट में आपके बाल धो देगा AI, सैलून ने लॉन्च की खास सर्विस
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार के मुताबिक टीम ने ढाबे जाकर चटनी का नमूना लिया और किचन का भी निरीक्षण किया। रसोई में साफ-सफाई नहीं मिली। इसको लेकर ढाबा प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया गया है। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
