Plot in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदने से पहले यह खबर पढ़ लें
Plot in Noida: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) में जमीन के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। इसी को लेकर यूपी सरकार (UP Government) के निर्देश पर नोएडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर डूब क्षेत्र में योगी का बुलडोजर गरजा। नोएडा में अवैध निर्माण को लेकर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोरखा गांव के डूब क्षेत्र में लगभग 300 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने 7 बल्डोजर और 8 डंपरों की सहायता से लगभग 115 करोड़ रुपये कीमत की 110 बीघा जमीन खाली कराई।

ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा में घर-फ्लैट खरीदना सब महंगा..जानिए कितने बढ़े रेट?
डूब एरिया में जहां अवैध कॉलोनी काटकर कई लोगों को प्लॉट बेचे गए हैं। कई लोगों ने तो यहां घर का निर्माण शुरू कर दीवारें खड़ी कर ली थीं। लगभग पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद प्रशासन की टीम ने जमीन को खाली करवाया। सोरखा (Sorkha) गांव के डूब क्षेत्र में हो रहे जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण और पुलिस बल पहुंची। लगभग पांच घंटे की कार्रवाई के बाद करीब 300 अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से करीब 110 बीघा जमीन को अवैध निर्माण से खाली करवाया गया।
अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण का एक्शन
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि यहां डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों ने यहां कई मकान और दुकान भी बना लिए हैं। इसी क्रम में प्रशासन की टीम ने 7 बुलडोजर और 8 डंपरों की मदद से यहां हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस जमीन की कीमत लगभग 115 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
ये भी पढे़ंः Traffic Rule: ट्रैफिक नियम बदले, अब कांस्टेबल नहीं काट पाएंगे चालान
नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के वर्क सर्किल-6 के वरिष्ट प्रबंधक केवी सिंह के मुताबिक नोएडा के सोरखा गांव में डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहा है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी ने पहले निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार को 250 से ज्यादा कर्मचारी, भारी पुलिस बल और सात से आठ जेसीबी के मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से पक्के मकान तक बनाये हुए थे। इसको ध्वस्त करने के समय कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन भारी पुलिस की बल की मौजूदगी में वे कुछ नहीं कर सके।
अधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन एसडीएम दादरी, पुलिस विभाग एवं नोएडा विकास प्राधिकरण वर्क सर्किल-6 और भूलेख विभाग की टीम द्वारा ग्राम सोरखा (डूब क्षेत्र) खसरा संख्या-461, 463, 467, 469, 483, 477, 478, 470 और 471 की भूमि से लगभग क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर ध्वस्तीकरण कर अतिक्रमण से खाली करवाया।
भूमाफिया के चंगुल में न फंसे लोग
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने इस अभियान के बाद मीडिया से बातचीत में लोगों को सावधान करते हुए कहा कि डूब क्षेत्र और अथॉरिटी की तरफ से अधिसूचित जमीन पर भूमाफिया सक्रिय होकर भोले-भाले लोगों को जमीन बेचने के नाम पर लूट रहे थे। डूब क्षेत्र में निर्माण नहीं किया जा सकता है। सीईओ ने डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के साथ फार्म हाउस के कारोबार में शामिल भूमाफिया के चंगुल में न फंसने की सलाह दी। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे अनिधकृत और अवैध प्लॉटिंग, कॉलोनाइजेशन में शामिल भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी।
