Greater Noida

Greater Noida: बिसरख मंडल भाजपा में सेवा पखवाड़ा व चुनाव तैयारी पर कार्यशाला आयोजित

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट राजनीति
Spread the love

Greater Noida: भारतीय जनता पार्टी बिसरख मंडल में रविवार को सेवा पखवाड़ा, एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी रहे।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: सभी 10 पुलिस चौकियों पर UP कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने बैठने के लिए बेंच और पौधे दिए

जिला अध्यक्ष अभिषेक जी बड़े विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं से सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक समाजसेवा और संगठन को सशक्त बनाने का अभियान है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: बच्चे का कष्ट देखकर हार गई मां, Ace City से दिल को झकझोर देने वाली घटना

इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण शर्मा, डी.के. जायसवाल, कमल जैन, दिनेश बेनीवाल, नरेन्द्र चौधरी, दिनेश मिश्रा, नवीन तिवारी, संगीता तिवारी, प्रीतिका सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्निमेश, सत्यवीर चौहान, मनीष त्रिपाठी, अमीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में सेवा, संगठन और संकल्प के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।