ग्रेटर नोएडा में प्लॉट बेचने वालों से सावधान, ठग लिए करोड़ों

दिल्ली NCR

नोएडा एक्सटेंशन समेत ग्रेटर नोएडा में आपको राह चलते सस्ते प्लॉट की स्कीम वाले बोर्ड जगह-जगह दिख जाएंगे। लेकिन ऐसे लोगों से सावधान रहें। ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां प्लॉट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ बीटा 2 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यही नहीं पैसा वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने पुलिस के अधिकारियों से की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग 4 मामले दर्ज किये।

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी सेक्टर 93 रहने वाले आरोपियों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की। कई लोगों से करोड़ों रुपए हड़प लिए। जब उन्होंने प्लॉट मांगा तो उनके साथ अभद्रता की। पैसे मांगे तो आरोपियों ने सभी को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों ने पुलिस के अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद बीटा 2 थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 20 में प्लॉट दिखाने की एवज में 90 लाख रुपए ले लिए, उसके बाद जब पीड़ित ने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए कहा तो उसके साथ अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *