Greater Noida की हैरान कर देने वाली खबर पढ़ लीजिए
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की यह खबर पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में लगभग 10 सालों से सक्रिय लुटेरी दुल्हन गैंग (Dulhan Gang) का पर्दाफाश किया है। यह गैंग उम्रदराज कुंवारे और तलाकशुदा लोगों की शादी कराकर उनके साथ ठगी करता था। लुटेरी दुल्हन ससुराल से नकदी और आभूषण लेकर भाग जाती थी। पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..5 स्टार होटल में फ्री डिनर और गिफ़्ट की कॉल आए तो सावधान!

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Central Noida Shakti Mohan Awasthi) ने जानकारी दी कि सूरजपुर कोतवाली पुलिस को एक युवती ने शिकायत दी थी कि जबरन उसकी शादी कराने की कोशिश की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि यह गैंग भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने गैंग में शामिल किया करता था।
शादी कराने के लिए यह गैंग दूल्हा पक्ष से पैसा भी वसूलता था। पैसा लेकर गैंग में शामिल लड़कियों और महिलाओं से शादी कराई जाती थी। वर पक्ष से वसूले गए पैसों को यह गैंग दुल्हन समेत आपस में बांटा करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के जरगवां गांव निवासी प्रदीप, संतोष, अलीगढ़ निवासी आमिर और मालती के रूप में हुई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सब निभाते थे अपना-अपना किरदार
डीसीपी (DCP) ने आगे कहा कि प्रदीप इस गैंग का सरगना है। उसकी पत्नी भी गैंग में शामिल है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी खोज में है। गैंग में शामिल मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी का किरदार निभाती थी। इसके साथ ही दूसरे दुल्हन के परिवार के सदस्य बनते थे। संतोष बिचौलिया का काम किया करता था। वह रिश्ते खोज कर लाता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर ठगी की जाती थी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई
उम्रदराज और तलाकशुदा को बनाते थे शिकार
पुलिस के अनुसार यह गैंग किसी वजह से जिन युवकों की शादी नहीं हो पा रही और उम्रदराज या फिर तलाकशुदा लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। शादी कराने के एवज में यह गैंग उन लोगों से पैसा भी लिया करते थे। शादी में मिले पैसे और शादी के बाद दुल्हन ससुराल में रखे पैसे और जेवरात लेकर भाग जाती थी। पहले भी मुख्य आरोपी लुटेरी दुल्हन से शादी कराने के मामले में जेल जा चुका है।
सात दिन बाद फरार हो जाती थी दुल्हन
डीसीपी (DCP) के अनुसार, शादी के सात फेरे लेने के बाद सात दिन बाद ससुराल से घर आती थी। इसके लिए गैंग में शामिल लोग परिवार के सदस्य बनाकर उसे लेने जाते थे, लेकिन लुटेरी दुल्हन पहले से तैयार रहती थी और ससुराल से मिला जेवरात और पैसा इकट्ठा कर लेती थी। इसके बाद यह दुल्हन वापस जाती ही नहीं थी। परिवार के लोग दुल्हन को खोजते रहते थे, लेकिन दुल्हन, बिचौलिया और परिवार का कोई पता नहीं चलता था। इसके बाद पुलिस से शिकायत होती थी। ऐसे कई मामले अलीगढ़, बुलंदशहर समेत अन्य जनपद में दर्ज हुए हैं।
कई परिवार इस गैंग के शिकार
पुलिस की खोजबीन में जानकारी सामने आई है कि यह गैंग दस साल से सक्रिय था। दिल्ली-एनसीआर में इस गिरोह ने काफी परिवारों को अपना निशाना बनाया है। इस गिरोह ने घरों से नकदी और जेवरात चोरी किए हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में पुलिस को इनके खिलाफ कई मामले मिले हैं। पुलिस इनके साथ ही अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जानिए कैसे खुला राज
सूरजपुर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले कस्बे से एक युवती घर से गायब हो गई थी। घर से गायब हुई लड़की अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर इस गैंग के चंगुल में फंस गई। उसे पैसा कमाने का लालच देकर गैंग में शामिल करा लिया गया। सिर्फ यही नहीं आरोपियों ने लड़की को लुटेरी दुल्हन बनाने के लिए उसका रिश्ता भी तय कर दिया। जल्द ही शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले लड़की को लगा कि वह किसी गलत काम में फंस गई है। लड़की आरोपियों के चंगुल से निकलकर सूरजपुर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया।

