Gurugram

Gurugram: नोएडा से गुरुग्राम, शंकर चौक पर नहीं लगेगा जाम!

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Gurugram: नोएडा से गुरुग्राम, शंकर चौक तक का सफर होगा आसान, नहीं मिलेगा जाम

Gurugram News: नोएडा से गुरुग्राम (Gurgaon) और शंकर चौक जाने वाले लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि इस रूट पर मिलने वाला लंबा ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) बहुत ही जल्द अब नहीं मिलेगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर साइबर सिटी (Cyber ​​City) के पास शंकर चौक पर लगभग हर दिन लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) और दूसरे संबंधित विभागों ने योजना बना ली है। यहां पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इसको लेकर इस सप्ताह से ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर इसे नियमित कर दिया जाएगा।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Delhi: सराय काले खा-निजामुद्दीन जाने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

बैठक में बनाई गई योजना

सोमवार को ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police), जीएमडीए और आईआरटीई इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने शंकर चौक के पास निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद कट, यू-टर्न, सर्विस लेन सहित दूसरी सड़कों और अन्य रास्तों का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक की गई जिसमें जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाई गई। बैठक में ट्रैफिक डीसीपी विरेंद्र विज, ट्रैफिक निरीक्षक लोकेश, जोनल अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रायल सफल हुआ खत्म होगी जाम की समस्या

इस बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव पेश किए। सुझाव के बाद ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए शंकर चौक पर जल्द ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह ट्रायल सफल होने पर इसको पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस फेमस ढाबे की चटनी में मिला कॉकरोच, होगा एक्शन

इन रास्तों का करना होगा प्रयोग

आपको बता दें कि साइबर सिटी गोल्फ कोर्स रोड (Cyber ​​City Golf Course Road) से आने वाले वाहन चालक वापस साइबर सिटी गोल्फ कोर्स रोड पर जाने के लिए शंकर चौक पर बने पहले यू-टर्न का प्रयोग करेंगे। वहीं जयपुर की तरफ (इफ्को चौक) से आने वाले वाहन चालक वापस जयपुर (Iffco Chowk) की तरफ जाने के लिए शंकर चौक पर बने दूसरे यू-टर्न का इस्तेमाल करेंगे।
डूंडाहेड़ा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को वापस जयपुर (Iffco Chowk) की ओर व साइबर सिटी गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर जाना है तो एंबिएंस माल अंडरपास यू-टर्न का इस्तेमाल करेंगे।