सुपरटेक-1 में ‘कोबरा’ का जोड़ा, एक B-8 में दिखा, दूसरा कहां है?

दिल्ली NCR
Spread the love

खबर नोएडा एक्सटेंशन की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 से है। जहां कोबरा सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। सांप टावर की लिफ्ट में कैसे घुसा..कहां से आया इसका कुछ पता नहीं। लेकिन खबर है कि चंद सेकेंड में सांप अपने आप ही गायब हो गया।

जब खबरीमीडिया की टीम ने खबर की पड़ताल की तो एक गार्ड ने बताया कि यहां एक नहीं बल्कि दो सांप इकट्ठा देखे गए हैं। जो एक हफ्ता पहले भी सोसायटी के अंदर झाड़ियों में नजर आए थे।

आशंका ये जताई जा रही है ये कोबरा का जोड़ा है। सोसायटी के अंदर सांप देखे जाने से गार्ड ही नहीं बल्कि ईकोविलेज-1 के रेजिडेंड्स भी दहशत में हैं।