UP

अच्छी खबर..UP में अफ़सरों की लॉटरी! 50 से ज़्यादा लोगों को मिलेगा प्रमोशन

उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

UP के अफसरों को नए साल का तोहफा, 50 से ज्यादा लोगों का होगा प्रमोशन

UP News: उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा अफसरों को नए साल पर बड़ा तोहफा मिला है। आपको बता दें कि नए साल 2025 में यूपी पुलिस सेवा (UP Police Service) में बड़े बदलाव होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा देने के लिए लखनऊ में हाईलेवल मीटिंग (High Level Meeting) किए जाने की खबर है। इसके लिए 26 दिसंबर को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी (DPC) की बैठक हुई। डीपीसी के बाद अगर सभी अधिकारी की सीआर (Employee Report) सही मिली तो 8 आईपीएस अफसरों को एडीजी (Additional Director General) से डीजी (Director General) पद पर प्रमोशन मिलेगा। साथ ही 3 आईपीएस अधिकारियों को आईजी (Inspector General) से एडीजी, वहीं 12 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी (Deputy Inspector General) से आईजी पद पर प्रमोशन दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj Mahakumbh: 4 हजार से अधिक संस्थाओं को हुआ भूमि आवंटन

Pic Social Media

30 आईपीएस अधिकारियों का होगा प्रमोशन

30 आईपीएस अधिकारियों को एसपी (Superintendent of Police) से डीआईजी के पद पर प्रमोशन मिलेगा। वहीं 12 बैच के 15 अफसरों को भी सेलेक्शन ग्रेड मिलने की उम्मीद है। कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर भी बदलाव हो सकता हैृ। इस बदलाव के कारण कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर भी बदलाव होगा। कुछ एसपी रैंक के अफसरों को जिलों कप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रमोशन पाने वालों में प्रमुख नामों में मथुरा के एसएसपी शैलेंद्र पांडेय, मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह, शाहजहांपुर के एसएसपी राजेश एस, प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, झांसी की एसएसपी सुधा सिंह, फतेहपुर के कप्तान आलोक प्रियदर्शी, गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी राम बदन सिंह, वाराणसी के डीसीपी हृदेश कुमार, लखनऊ के डीसीपी तेज स्वरूप शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः UP News: सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यकः CM Yogi

सीपी लक्ष्मी सिंह का भी हो सकता है प्रमोशन

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पुलिस सेवा में बदलाव के दौरान गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Laxmi Singh), एटीएस के आईजी नीलाभ्जा चौधरी और लखनऊ रेंज के आईजी प्रशांत कुमार को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही 12 आईपीएस अफसरों को आईजी के पद पर पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। इनमें हथक, जोंगेंद्र कुमार, रविशंकर, विपिन कुमार मिश्रा, भारती सिंह, गीता सिंह और योगेश सिंह शामिल हैं।