Noida

Noida-ग्रेटर नोएडा..5 स्टार होटल में फ्री डिनर और गिफ़्ट की कॉल आए तो सावधान!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida-ग्रेटर नोएडा में ..5 स्टार होटल में फ्री डिनर और गिफ़्ट के नाम पर बड़ा स्कैम

Noida News: अगर आपके भी पास 5 स्टार होटल में फ्री में डिनर और गिफ्ट के लिए फोन आए तो सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि इन दिनों साइबर क्राइम (Cyber ​​Fraud) खूब हो रहा है। नए नए तरीके से फ्रॉड करने वाले शातिर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है नोएडा (Noida) से। जहां एक दंपति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दंपति का आरोप है कि फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) में बुलाकर 1 लाख 32 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने फ्री डिनर (Free Dinner) और गिफ्ट (Gift) का लालच देकर दंपती को बुलाया था। पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर- 20 पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में रोजेट ग्रैंड वेकेशन (Rosette Grand Vacations) के निदेशक शेखर चौधरी और मनोज कुमार समेत मैनेजर प्रिंस, योगेंद्र कुमार, सेल्स प्रतिनिधि अभिषेक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा: क्रिसमस से न्यू ईयर तक गाड़ी वाले ये खबर पढ़ लें

Pic Social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फोन पर दिए लालच

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के यमुना विहार (Yamuna Vihar) निवासी कमल सक्सेना ने बताया है कि इसी साल सितंबर में एक कंपनी के नाम से उनकी पत्नी के पास फोन आता है। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका नंबर लकी ड्रा में आया है और उन्हें मुफ्त में डिनर के साथ गिफ्ट दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा के एक होटल में बुलाया गया है। कमल जब पत्नी के साथ होटल पहुंचे तो उन्हें वहां कोई गिफ्ट नहीं मिला, लेकिन होटल और हॉलिडे पैकेज के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी ने कहा कि उसका देश के सभी नामी होटलों से अनुबंध है। आगे बताया कि 10 हजार रुपये तक का कमरा दो से तीन हजार रुपये में मिलेगा। आरोपियों की बातों में आकर दंपती ने आरोपियों से 1 लाख 32 हजार रुपये का पैकेज ले लिया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: अच्छी ख़बर..ग्रेटर नोएडा में यहां-यहां बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन

इस प्रकार हुई ठगी

पीड़ित के अनुसार पैकेज लेने के बाद जब उन्होंने कंपनी को ई-मेल कर होटल बुकिंग के लिए कहा तो पहले तो उन्हें बुकिंग दी ही नहीं। जब उन्होंने आगे बात की तो उन्हें उन होटलों की जानकारी दी गई जो फाइव या फोर स्टार भी नहीं थे। पूछताछ में पता चला है कि कंपनी का किसी होटल से किसी भी प्रकार का कोई अनुबंध नहीं था और वह सिर्फ लोगों को ठगने के लिए फर्जी जानकारी दे रही थी।