Greater Noida

Greater Noida: देखते-देखते धूं धूं कर जल उठी लाखों की BMW कार..देखिए वीडियो

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida में अचाकन BMW कार में लगी आग, देखिए पूरा वीडियो

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा स्थित यूनीटेक होराइजन सोसाइटी (Unitech Horizon Society) में पार्क BMW कार (BMW Car) में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में आग लगते ही आसपास हड़कंप मच गई। जिसके बाद लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। BMW कार में आग लगने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ेः Noida-Delhi: बारिश-कोहरे को लेकर मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

BMW में अचानक लगी आग

चीफ फायर अफसर के मुताबिक, कृष्ण कुमार सोसाइटी के टावर नंबर 11 में अपनी बहन से मिलने के लिए दोपहर 12 बजे आए थे। गेट नंबर 3 से सोसाइटी में आने के समय चालक को कुछ जलने की महक आई। कार की डिक्की से चिंगारिया निकलती देख, उसने तुरंत गाड़ी के बोनट को खोलकर चेक किया तो उसमें आग लग रही थी। चालक ने सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों को इस बात की सूचना दी। सोसाइटी की तरफ से तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और मिलकर आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढे़ंः Traffic Challan: नोएडा के इन 3 रूट पर दबाकर कट रहे हैं चालान

वीडियो हुआ वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से पहले कार सवार गाड़ी से उतर गये जिस कारण से कोई घायल नहीं हुआ और न कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारण गाड़ी का अगला और अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं।