माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Delhi To Vaishno Devi Special Train: अगर आप भी श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपको खुश कर देने वाली है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा की यात्रा को आसान बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशन ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेंः केदारनाथ के रहस्यमयी शिवलिंग का वीडियो

ये भी पढ़ेंः सिक्किम में ConveGenius का पहला ‘मिशन फ्रंटियर’

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाती रहती है। जिससे यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। वहीं यात्रियों को आसानी से टिकट भी मिल सके। इसी क्रम में अब रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशन ट्रेनें (New Delhi-Katra Special Train) चलाने का फैसला लिया है।

दिल्ली से कटरा के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज के बारे में।
गति शक्ति स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति ट्रेन नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ में रुकेगी।

Pic Social Media


दिल्ली से चलेगी ये ट्रेन
गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे चलेगी।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ में रुकेगी।
Read Delhi To Vaishno Devi Special Train, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi