Delhi

Delhi से जयपुर सफर करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

दिल्ली दिल्ली NCR राजस्थान
Spread the love

Delhi से जयपुर जाने वाले लोगों को नहीं होगी परेशानी, होने जा रहा है यह काम

Delhi News: दिल्ली से जयपुर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली से जयपुर के बीच बहुत ही जल्द लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) नहीं मिलेगा। इसके लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) पर मानेसर (Manesar) एवं बिलासपुर (Bilaspur) में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) समाप्त करने के लिए जून महीने के आखिरी तक फ्लाईओवर (Flyover) का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर भी खोल दिया गया है। टेंडर में आठ निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इनमें से एक कंपनी का चयन इस महीने के अंत तक कर लिया जाएगा।
इसके बाद जून के दौरान वर्क अलाट करने की कार्यवाही शुरू होगी।

Pic Social Media

इस तरह जून के आखिरी तक जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों जगह फ्लाईओवर बनाने की मांग काफी समय से हो रही है। पिछले महीने स्थानीय सांसद और केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 5 लाख लोगों के लिए अच्छी खबर आ गई
उस दौरान गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकण (National Highways Authority of India) के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू किया जाए। निर्देशानुसार तैयारी तेज कर दी गई है। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी बल्कि हादसों पर लगाम लगेगी

एक नजर में जानिए प्रोजेक्ट की डिटेल

मानेसर में 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

बिलासपुर में करीब एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

दोनों जगह 6-6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

दोनों जगह फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन का भी निर्माण होगा।

दोनों जगह 3-3 लेन की सर्विस लेन बनाई जाएगी।

पूरे प्रोजेक्ट के ऊपर 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

दोनों जगह प्रोजेक्ट 30 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा के लोगों को महामाया फ्लाईओवर के जाम से मिलेगी राहत, जानिए कैसे?

दोनों जगह से होकर निकलते हैं हर दिन 40 हजार वाहन

आपको बता दें कि मानेसर एवं बिलासपुर के नजदीक से हर दिन औसतन 40 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 80 हजार वाहन निकलते हैं। इनसे एनएचएआइ को प्रतिदिन औसतन 48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
अनुमान है कि करीब 80 हजार में से 50 प्रतिशत वाहन ही मानेसर से आगे जाते हैं। इस वजह से मानेसर में ट्रैफिक का दबाव बहुत ही ज्यादा रहता है। वाहनों की संख्या कम होने के बाद भी बिलासपुर में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने का कारण है कि यह चौराहा है।
तावडू एवं पटौदी को जाने वाली सड़कों को यह चौराहा आपस में कनेक्ट करता है। एक बड़ा कारण यह है कि बिलासपुर चौराहे से अधिकतर भारी वाहन गुजरते हैं। नजदीक ही बिनौला औद्योगिक क्षेत्र है।

हरियाणा समेत 6 राज्य के लोगों को होगा फायदा

दिल्ली-जयपुर हाईवे से हरियाणा के साथ ही राजस्थान, गुजरात, एमपी, यूपी और दिल्ली के लोग निकलते हैं। इस तरह हरियाणा सहित 6 राज्यों के लोग प्रतिदिन ट्रैफिक का दबाव झेलते हैं। यही नहीं मानेसर एवं बिलासपुर में काफी घनी आबादी है। पूरे दिन लोग हाईवे पार करते रहते हैं।
इस कारण से आए दिन यहां हादसे भी होते रहते हैं। दोनों फ्लाईओवर के बनने से हादसों में काफी कम आई आएगी। गांव मानेसर निवासी व सेवानिवृत्त मुख्य नगर योजनाकार प्रो. केके यादव कहते हैं कि कई साल से फ्लाईओवर बनाने की मांग चल रही है। न जाने कितने लोग हादसों के शिकार हो चुके हैं। अब देरी नहीं होनी चाहिए। दोनों जगह फ्लाईओवर बनने से आसपास क इलाकों में विकास की रफ्तार भी तेज होगी।

प्रकाश तिवारी, उप-प्रबंधक, एनएचएआइ (NHAI) रेवाड़ी के मुताबिक दोनों जगह फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर हो गया है। 8 कंपनियां सामने आई हैं। इनमें से एक का चयन होना है। चयन होते ही कंपनी का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनाने से पहले दोनों जगह सर्विस लेन बनाई जाएगी ताकि ट्रैफिक का दबाव न बढ़े। जून के अंत तक हर हाल में जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा।