ठंड से कांप रही दिल्ली-NCR के लिए अच्छी ख़बर..जानिए किस तारीख से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Delhi NCR: दिल्ली-NCR समेत आस पास के इलाकों में इन दिनों शीतलहर लोगों को कंपा रही है। राजधानी दिल्ली (Delhi) और नोएडा (Nodia) में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। साल 2024 का सबसे ठंडा दिन गुरुवार को रहा। पूरे दिन सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। स्मॉग (Smog) की चादर छाई रही। जगह-जगह सड़क किनारे लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखे। मौसम विभाग ने शीतलहर के येलो अलर्ट (Yellow Alert) को बदलकर इससे गंभीर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया। कपड़ों की कई लेयर पहनने के बाद भी लोगों को ठंड कपा रही है। आज भी शीत लहर का ऑरेंज अर्लट और शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ेंः नोएडा की यूनिवर्सिटी में खड़ी छात्राओं को सफेद कार ने कुचला, पढ़िए क्या है मामला?

Pic Social Media

ठंड से कांप रही दिल्ली

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान मात्र 12.5 डिग्री रहा। यह तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग (IMD) ने गंभीर शीत लहर की चेतावनी दी है। ज्यादातक जगहों पर अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा (Fog) रह सकता है। कुछ जगहों पर दिन के समय गंभीर शीत लहर चल सकती है। अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

6 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस पास रह सकता है। 7 जनवरी से शीत लहर से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान बढ़कर 16 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री पर जा सकता है। 8 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। रात के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। 9 जनवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। 10 जनवरी को मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद सर्दी एक बार फिर से वापसी कर सकती है। अगले कुछ दिन लोगों को कंपकपांती सर्दी से बहुत अधिक राहत मिलने वाली नहीं है।

आखिर क्या होता है ये ऑरेंज, रेड और येलो अलर्ट?

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) का मतलब होता है कि सभी सरकारी विभाग शीत लहर को लेकर अपनी पूरी तैयारी रखें। जिससे कि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें। तीन तरह के अलर्ट मौसम विभाग जारी करता है। सबसे पहला येलो अलर्ट होता है। इसका मतलब यह है कि स्थिति बिगड़ रही हैं। अब विभागों को तैयारी शुरू करने चाहिए। दूसरा ऑरेंज अलर्ट होता है। वहीं, तीसरा रेड अलर्ट होता है। इसका मतलब है कि एक्शन लेने का समय आ गया है।