Uttarakhand: जनता की मांग, CM धामी ने की बड़ी घोषणा, काशीपुर को मिली बड़ी सौगात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित के मुद्दों को लेकर तुरंत निर्णय देने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने जनहित के मुद्दो को लेकर अपने चिर- परिचित अंदाज से जनता का दिल जीत लिया है। मौका था एआरटीओ कार्यालय के लोकापर्ण का लेकिन जनता का ध्यान सीएम के एक फैसले ने खींचा। आपको बता दें कि काशीपुर (Kashipur) के मेयर दीपक बाली ने धनौरी जैतपुर मार्ग (Dhanori Jaitpur Road) के निर्माण की मांग रखी। उस सड़क के निर्माण की मांग को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने मंच से ही घोषणा कर दी और उन्होंने यहां तक कह दिया कि आज ही 2 घंटे बाद इस सड़क के निर्माण का जीओ भी जारी हो जाएगा। काशीपुर (Kashipur) में उनके कार्यक्रम समाप्त होने और उनके उड़ान भरने से पहले शासन का जीओ काशीपुर पहुंच गया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: बंगाल हिंसा पर CM धामी हुए आग बबूला, बोले ममता सरकार देश को बांट रही
सड़क अहम को मंजूरी
उत्तराखंड (Uttarakhand) के धनौरी जैतपुर मार्ग मार्ग काशीपुर के लिहाज से बहुत ही खास सड़क है। इस रूट पर आइआइएम काशीपुर जैसा प्रतिष्ठित कालेज, एरोमा पार्क (Aroma Park), एआरटीओ कार्यालय और प्रदेश सरकार के भी अहम कार्यालय मौजूद हैं। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में तेजी से विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
काशीपुर के इंड्रस्ट्री क्षेत्र (Industry Sector) के हिसाब से यह क्षेत्र बेहद अहम होने वाला है। जीओ के जारी होने से न सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र में बल्कि देश के उच्च शिक्षण संस्थान आइआइएम और जैतपुर धनोरी मार्ग पर दोनों और बसे गांव के लोगों ने भी बहुत खुशी महसूस की है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में घुसपैठियों पर होगी सख्ती, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

धामी के मेयर पर विश्वास ने काशीपुर में बढ़ाई विकास की रफ्तार
काशीपुर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की दूरदर्शिता ही है कि कई वरिष्ठ नेताओं के आगे मेयर पद पर दीपक बाली के नाम पर मुहर लगी थी। अब दोनों नेताओं की ‘विकास की जुगलबंदी सेशहर में कई अहम प्राजेक्ट सामने आने लगे हैं।
जहां शहर में मेयर कार्यकाल के 60 दिनों में 63 करोड़ से सड़कों का काम शुरू हो चुका है। वहीं केवीआर से धनौरी तक लिंक मार्ग प्रोजेक्ट का भी ऐलान हो चुका है। काशीपुर स्पोट्स स्टेडियम के नवनिर्माण का कार्य पर सीएम की घोषणा हो चुकी है।
