सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Ghaziabad News: गाजियाबाद की इस सोसायटी (Society) में मंगलवार को एक स्ट्रीट डॉग (Street Dog) ने घरेलू सहायिका पर हमला कर दिया। यह घटना सोसायटी के सीएम टॉवर में हुई और पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में कैद हो गई। हमले में घायल हुई मेड का इलाज चल रहा है, और इस घटना ने सोसायटी में हड़कंप मचा दिया है। निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। देखिए पूरा वीडियो…
लिफ्ट से निकलते ही कुत्ते ने किया हमला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी (Amrapali Village Society) का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रेजिडेंट अपने फ्लैट नंबर 206 में स्ट्रीट डॉग को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह लिफ्ट से बाहर निकला, कुत्ते ने लॉबी में खड़ी घरेलू सहायिका कल्पना पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने कल्पना को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बावजूद, रेजिडेंट कुत्ते को अपने फ्लैट में ले गया, जिससे सोसायटी के निवासियों में गुस्सा भड़क गया।

ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा मीडिया क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस, CP लक्ष्मी सिंह बनीं मुख्य अतिथि
मेड का चल रहा इलाज, निवासियों में आक्रोश
हमले के बाद घायल मेड कल्पना को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से उसे गहरा जख्म हुआ है और उसका इलाज जारी है। सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों और घरेलू स्टाफ पर लगातार खतरा बना हुआ है। इस घटना ने निवासियों के बीच भय और असंतोष को और बढ़ा दिया है।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सोसायटी प्रबंधन और पुलिस में कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद सोसायटी के आरडब्ल्यूए ने कड़ा विरोध जताया और प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: 41 हज़ार ड्राइवर्स-मालिकों के डीएल-RC रद्द होंगे, जानिए क्यों?
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद लोग और सतर्क हो गए हैं। निवासियों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
