Noida: World Photography Day at Noida Media Club, CP Laxmi Singh became the chief guest

Noida: नोएडा मीडिया क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस, CP लक्ष्मी सिंह बनीं मुख्य अतिथि

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

फोटो जर्नलिस्ट की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय मंच दिलाने की कोशिश करूंगी- लक्ष्मी सिंह

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और उनकी टीम को बधाई- लक्ष्मी सिंह

Noida: आज विश्व फोटोग्राफी डे के ख़ास मौके पर नोएडा मीडिया क्लब(Noida Media Club) द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमति लक्ष्मी सिंह ने किया। ख़ास मौके पर राजीव नारायण मिश्रा(Joint C.P.), यमुना प्रसाद(Deputy Commissioner Of Police), शक्ति मोहन अवस्थी(DCP Central Zone), साद मियां खान(DCP Greater Noida), लखन सिंह(DCP Traffic) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह समेत तमाम विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने अपने संबोधन में पत्रकारों के साथ फोटो जर्नलिस्ट की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि एक तस्वीर 1 हजार शब्दों के बराबर होती है। जिस तरह हमारे फोटोग्राफर साथी दिन भर की मेहनत करके तस्वीरें निकालने का काम करते हैं और उन्हें चैनल, अखबार और वेबसाइट के जरिए समाज तक पहुंचाने का काम करते हैं, ये वाकई सराहनीय कदम है। सीपी लक्ष्मी सिंह ने ये भी कहा की नोएडा मीडिया क्लब ने जिस तरह फोटो जर्नलिस्टों की कला प्रदर्शनी लगाई है, वो सराहनीय है। उनकी कोशिश होगी कि फोटो जर्नलिस्टों की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिले जिससे नोएडा का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर और तेजी से चमके।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सीपी लक्ष्मी सिंह का धन्यवाद अदा किया। आलोक द्विवेदी ने कहा कि मैडम लक्ष्मी सिंह के दो रूप हैं। अपराधी इनसे खौफ़ खाते हैं और सभ्य समाज के लोगों को ये बेहद स्नेह करती हैं। समाज के लिए सोचना, पत्रकारों के लिए सोचना और समय समय पर वक्त निकालकर ऐसे आयोजनों में शिरकत करना वाकई इनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। एक पुलिस ऑफिसर में दोनों तरह के गुण बेहद कम पाए जाते हैं।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने बेहद कम समय में जिस तरह से नोएडा की कानून व्यवस्था दुरुस्त की है, उसका नतीजा है कि आज हमारी मां-बहनें खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मैं दिल से लक्ष्मी सिंह और उनकी पूरी टीम, राजीव नारायण मिश्रा(Joint C.P.), यमुना प्रसाद(Deputy Commissioner Of Police), शक्ति मोहन अवस्थी(DCP Central Zone), साद मियां खान(DCP Greater Noida), लखन सिंह(DCP Traffic) का तहे दिल से आभार व्यवक्त करता हूं।  

ख़ास मौके पर नोएडा मीडिया क्लब की पूरी टीम के साथ तमाम पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन 21 अगस्त को किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, कृषि अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री शामिल होंगे।