Ndtv: नेशनल न्यूज़ चैनल Ndtv का एक रील बेहद पॉपुलर हो रहा है। जिसमें दो एंकर रात9 बजे के प्राइम टाइम शो के लिए एक साथ स्टूडियो पहुंच गए। उसके बाद कंफ्यूजन कैसे दूर हुआ, देखिए इस वीडियो में।
ये भी पढ़ें: Prasar Bharti: प्रसार भारती में एंकर-रिपोर्टर समेत दर्जनों Vacancy
courtesy: NDTV
आपको बता दें हाल ही में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) छोड़कर एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) पहुंचे सैयद सुहेल चैनल को चैनल में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर और प्राइम टाइम एंकर की जिम्मेदारी सौंपी है। (Syed Sohail) बहुत जल्द “ भारत की बात बताता हूं” के साथ रात 9 बजे प्राइम टाइम पर लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं TV9 छोड़कर NDTV 24X7 पहुंचीं सीनियर एंकर और इंग्लिश चैनल की मैनेजिंग एडिटर पद्मजा जोशी- दर्शकों के लिए रात 9 बजे का प्राइम टाइम शो “The BUCK STOPS Here” लेकर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: Ndtv: Ndtv पहुंचे राहुल सिंह, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

अपनी काबिलियत की बदौलत सुहेल ने सुधीर चौधरी, रजत शर्मा, किशोर अजवानी को TRP के मामले में हमेशा टक्कर दी। पिछले दो वर्षों से ज़्यादा समय तक सुहैल रिपब्लिक भारत के रात 9 बजे के प्राइम टाइम स्लॉट ये भारत की बात है में लगातार नंबर-1 एंकर रहे हैं। उनका शो न सिर्फ़ अपने स्लॉट में बल्कि पूरे हिंदी प्राइम टाइम में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम रहा है। हर हफ़्ते औसतन 1.9 करोड़ दर्शक उनके शो से जुड़े और किसी भी अन्य एंकर की तुलना में अधिक समय तक उनके साथ बने रहे।

वहीं तेज तर्रार पत्रकार पद्मजा जोशी ने हाल ही में ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में अपनी पारी को विराम देकर एनडीटीवी ज्वाइन किया था। पद्मजा ‘टीवी9’ और ‘न्यूज9’ दोनों में अपनी अहम भूमिका निभा रही थीं। ‘टीवी9 नेटवर्क’ से पहले पद्मजा ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी भूमिका में थीं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से सैयद सुहेल और पद्मजा जोशी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
