PhonePe पर CashBack दिलाने के नाम पर हुई ठगी, QR Code भेजकर दिया वारदात को अंजाम

Cyber क्राइम TOP स्टोरी Trending
Spread the love

ये हैरान कर देने वाली घटना है झारखंड की जहां जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग Phone Pe पर CashBack दिलाने के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार हुए आरोपी जामताड़ा थाने के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार हुए साइबर अपराधियों में अख्तर अंसारी, तैयब अंसारी, सलीम अंसारी, मंसूर अंसारी शामिल हैं। इन्हें शाहपुर, घोषवाद और शुब्दीडीह गांव में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इनके पास से कुल 18 स्मार्टफोन, 40 सिम कार्ड एक एटीएम कार्ड तथा दो बाइक्स बरामद की है। एसपी अनिमेष नैथानी ने मीडिया से बातचीत करते समय बताया कि Cash Back दिलाने के नाम पर लोगों को QR Code भेजकर ठगी की है।

पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार साइबर अपराधियों पर नजर रखे हुए है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। वहीं, बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल में बंद कर दिया गया।

पुलिस संदिग्धों पर बनाए है नजर कर रही है उन्हें गिरफ्तार

झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने इलाके में एक्शन तेज कर दिया है। साइबर पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रखे है, लगातार उन्हें ट्रेस कर रही है। साइबर अपराधियों से सख्ती से अब सख्ती निपटा जाएगा।