Greater Noida West: नोएडा एक्सटेंशन से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, होने जा रहा है यह काम
Greater Noida West: नोएडा एक्सटेंशन से गाजियाबाद जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) से गाजियाबाद का सफर अब और भी आसान भी होने वाला है। शनिवार 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की 138वीं बोर्ड बैठक में 2025-26 के बजट को पास कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) का इस साल का बजट 5600 करोड़ रुपए का है। प्राधिकरण के इस बजट में ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ फ्लाईओवर (Flyover) निर्माण, एलिवेटेड रोड (Elevated Road) समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बजट में शामिल एक अहम प्रस्ताव शाहबेरी एलिवेटेड रोड का है। ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 से एनएच 24 तक शाहबेरी एलिवेटेड रोड (Shahberi Elevated Road) बनाई जाएगी। इससे नोएडा एक्सटेंशन (Noida Extension) और गाजियबाद (Ghaziabad) जाने-वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढे़ंः Jaypee Group: जेपी ग्रुप के 7 हज़ार फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी ख़बर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 5597 करोड़ रुपए का बजट पास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड (Greater Noida Authority Board) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5597 करोड़ रुपये के बजट को पास कर दिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 29 मार्च को संपन्न बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बजट में इन चीजों पर जोर
आगामी वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा जोर जमीन अधिग्रहण, विकास और निर्माण कामों पर होगा। इसके साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने और गांवों व सेक्टरों के विकास कार्यों पर रहेगा। साथ ही आगामी वित्त वर्ष में आमदनी और खर्च की रकम भी बराबर रहने का आकलन किया गया है।
निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने पर जोर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मुताबिक पिछले कुछ सालों में ग्रेटर नोएडा के प्रति औद्योगिक निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। तमाम निवेशक उद्योग लगाने के लिए जमीन मांग रहे हैं। उनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण लगातार कोशिश कर रहा है।
शाहबेरी एलिवेटेड रोड को बोर्ड से मिली मंजूरी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चार से एनएच-24 तक शाहबेरी होते हुए एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। जिससे आने वाले 10 सालों में 15 से 20 लाख आबादी रहने वाली है। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू हो जाने के बाद यातायात का लोड बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए एक मूर्ति चौराहे से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है।
ये भी पढे़ंः Hotel-रेस्टोरेंट वालों को दिल्ली हाईकोर्ट ने अच्छा सबक सिखाया!

400 करोड़ रुपए से शाहबेरी एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण
इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से पहले ही मंजूरी मिल गई है। निर्माण में सहयोग के लिए भी एनएचएआई भी राजी है। प्राधिकरण बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद अब इसकी डीपीआर बनाई जाएगी। इसे बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
10 लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम
एलिवेटेड रोड के बनने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और नोएडा एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसलिए रीजलन कनेक्टीविटी रोड मानते हुए इस रोड पर होने वाले खर्च को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे। इसके निर्माण से करीब 10 लाख लोगों को आवागमन सुगम होगा।
