UP Police Exam Result: जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया
UP Police Exam Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का फाइनल रिज़ल्ट (Final Result) आज, 13 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए सरल स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Holi: होली मनाने घर जाने वाले..पहले ये ज़रूरी खबर पढ़ लीजिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए कुल 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 27 दिसंबर 2023 से लेकर 16 जनवरी 2024 तक जारी किया गया था।
कैसे चेक करें UP Police Constable Bharti का परिणाम?
- सबसे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया टैब खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- “व्यू रिजल्ट” पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद, इसे डाउनलोड कर लें।
UP Police Constable परिणाम जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
UP Police Constable भर्ती परिणाम के बाद, जो उम्मीदवार अंतिम मेरिट सूची में चयनित होंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों के चयन का अहम हिस्सा होगी। चयनित उम्मीदवारों को फिर उत्तर प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
UP Police Constable भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
UP Police Constable भर्ती के सिलेक्शन का प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची और चयन
UP Police कांस्टेबल भर्ती का कट- ऑफ

ये भी पढ़ेः Nakli Ghee: होली से पहले ओरिजिनल ब्रांड में नकली घी पैक..पढ़िए डिटेल
UP Police Constable भर्ती की ट्रेनिंग प्रक्रिया
UP Police Constable भर्ती परीक्षा 2024 में चयनित 60,244 उम्मीदवारों को कुल 9 महीने की कंबाइंड ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआत में, एक महीने की प्रारंभिक प्रशिक्षण (JTC) सभी 75 जिलों में कराई जाएगी, इसके बाद शेष 9 महीने की ट्रेनिंग अन्य केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
