Expressway News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है!
Expressway News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है! आने वाले समय में यहां के लोग बिना जाम (Jam) में फंसे अपनी गाड़ियां (Vehicles) सरपट दौड़ा सकेंगे। बढ़ते ट्रैफिक (Traffic) को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नए एक्सप्रेसवे (New Expressway) का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस सड़क के बनने से न केवल नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के कारण बढ़ने वाले ट्रैफिक के लिए भी एक वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। नोएडा अथॉरिटी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है, और अब इस पर तेजी से काम होने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः The SparQ लाया है नवरात्र स्पेशल..सिर्फ 349 रुपए में स्पेशल थाली का लुत्फ

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नए एक्सप्रेसवे के लिए 2 प्रस्ताव
नोएडा अथॉरिटी की हालिया बोर्ड मीटिंग में इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।
- 8 लेन का ग्राउंड लेवल एक्सप्रेसवे
- 6 लेन की एलिवेटेड रोड, जो यमुना नदी के किनारे बनेगी
यह एलिवेटेड रोड ओखला बैराज (कालिंदी कुंज के पास) से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे तक जाएगी। इसका मकसद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करना और लोगों को एक तेज व सुगम रास्ता उपलब्ध कराना है।
क्यों जरूरी है नया एक्सप्रेसवे?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह यहां की तेजी से बढ़ती आबादी और रिहायशी, कमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स हैं। कोविड के बाद से ग्रेटर नोएडा में बसने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे एक्सप्रेसवे पर जाम लगना आम हो गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो इसका हाल भी दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे जैसा हो सकता है, जहां सुबह-शाम घंटों तक जाम लगा रहता है।
नोएडा प्रशासन (Noida Administration) के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) करे। अगर ऐसा होता है, तो इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिल सकता है। हालांकि, अगर NHAI यह प्रोजेक्ट नहीं लेता है, तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी मिलकर इसे बनाएंगी।
28 मार्च को हुई बोर्ड मीटिंग में उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि यदि NHAI इसे नहीं बनाता है, तो स्थानीय अथॉरिटीज को मिलकर यह प्रोजेक्ट पूरा करना चाहिए।
क्या होगा नए एक्सप्रेसवे का रूट?
नया एक्सप्रेसवे ओखला बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक जाएगा। यह हिंडन-यमुना दोआब क्षेत्र से होकर गुजरेगा और यमुना नदी के किनारे बने मौजूदा सड़कों का उपयोग किया जाएगा।
प्रस्तावित मार्ग
- ओखला बैराज से शुरू होकर यमुना नदी के किनारे 11 किमी लंबी चार लेन की मौजूदा सड़क से होकर गुजरेगा।
- यह सड़क सेक्टर 94, 124, 125, 126, 127, 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134 और 135 के पास से निकलेगी।
- आगे हिंडन-यमुना दोआब क्षेत्र में 14 किमी लंबी बंधा रोड से जुड़ेगी, जो सेक्टर 150, 160, 162, 164, 165 और 167 के पास से जाएगी।
एंट्री-एग्जिट और इंटरचेंज कहां होंगे?
इस एक्सप्रेसवे (Expressway) को शहर से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए कई इंटरचेंज, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स और अंडरपास बनाए जाएंगे।
- सेक्टर 168 में FNG (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) एक्सप्रेसवे से एक इंटरचेंज जोड़ा जाएगा।
- सेक्टर 150 में नए एक्सप्रेसवे को सेक्टर 149A और 150 के मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
नोएडा अथॉरिटी अब इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रैफिक सर्वे और फीजिबिलिटी स्टडी कराएगी। इसके बाद DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी, जिसमें यह तय होगा कि सड़क जमीन पर बनेगी या एलिवेटेड होगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के टीचर की हैवानियत..पहले बच्चे को पीटा फिर पिटाई का वीडियो वायरल किया
पहले भी आ चुका है यह प्रस्ताव
इस एक्सप्रेसवे (Expressway) की योजना पहली बार नवंबर 2023 में बनी थी, जब नोएडा अथॉरिटी ने NHAI से इसे बनाने की अपील की थी। लेकिन, तब NHAI ने इसे बनाने से इनकार कर दिया था। अब ट्रैफिक बढ़ने और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से पहले इस प्रोजेक्ट को दोबारा प्राथमिकता दी गई है।
