Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक निजी संस्था ने दावा किया है कि अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली में 7 मैग्नीट्यूड (Magnitude) तक का भूकंप आ सकता है। इस दावे ने लोगों (People) के बीच डर का माहौल बना दिया है। लेकिन, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह आधारहीन करार दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः The SparQ लाया है नवरात्र स्पेशल..सिर्फ 349 रुपए में स्पेशल थाली का लुत्फ

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
क्या है भूकंप की भविष्यवाणी का दावा?
विकास जियोसेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विकास कुमार (Vikas Kumar) के मुताबिक उनकी भूकंप (Earthquake) पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) ने संकेत दिए हैं कि सुबह 7:15 बजे दिल्ली और उसके आसपास 3 से 5 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में 5 से 7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने की संभावना है।
विकास कुमार ने अपनी भविष्यवाणी के समर्थन में गणेश नगर, पांडव नगर दिल्ली में लगे एक मशीन से प्राप्त संकेतों का हवाला दिया। उनके अनुसार, ये संकेत उत्तर-दक्षिण दिशा में 20 डिग्री और उत्तर-पूर्व दिशा में 45 डिग्री पर मिले हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह से निराधार बताया है। NCS के डायरेक्टर ओपी मिश्रा ने कहा कि यह दावा बिना किसी वैज्ञानिक आधार के किया गया है और इससे अनावश्यक पैनिक फैल सकता है। उन्होंने साफ किया कि भूकंप की सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं है और विकास कुमार पहले भी इस तरह के आधारहीन दावे कर चुके हैं।
NCS ने यह भी कहा कि भविष्यवाणी में 20 डिग्री और 45 डिग्री जैसी अस्पष्ट जानकारी दी गई है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। विकास कुमार के मुताबिक ये देशांतर हैं या अक्षांश, जिससे उनकी भविष्यवाणी की वैधता पर सवाल उठता है।
क्या वास्तव में संभव है भूकंप की भविष्यवाणी?
वर्तमान समय में वैज्ञानिकों (Scientists) के पास ऐसी कोई सटीक तकनीक नहीं है जिससे यह भविष्यवाणी की जा सके कि भूकंप कब और कहां आएगा। भूकंप विज्ञान में केवल संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है, लेकिन किसी निश्चित तारीख और समय की भविष्यवाणी करना अभी भी असंभव है।
NCS और अन्य वैज्ञानिक संस्थाओं के मुताबिक लोगों को ऐसे भ्रामक दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए और केवल अधिकृत वैज्ञानिक एजेंसियों की सूचनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Hindon Airport: हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ समेत इन शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट
सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दें
दिल्ली में भूकंप (Earthquake) को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से अप्रमाणित है और विशेषज्ञों ने इसे खारिज कर दिया है। लेकिन, भूकंप संभावित क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन इस तरह की अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। NCS ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
