Expressway: नोएडा में की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
Expressway News: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नोएडा में एक नया 30 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे (Expressway) बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे पुश्ता रोड को जोड़ेगा, जिससे दिल्ली के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच मिलेगी। गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने इस प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) के सामने रखा था, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

आपको बता दें कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धन की कोई कमी नहीं होगी। गडकरी ने कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में 1.2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें 60 हजार करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए 40-50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभव है।’
ये भी पढ़ेंः Breaking News: नोएडा से दिल्ली, अब इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल!
नोएडा अथॉरिटी की मंजूरी
मार्च 2025 में नोएडा अथॉरिटी बोर्ड ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए इस नए एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी को प्रोजेक्ट को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। नोएडा अथॉरिटी चाहती है कि NHAI इस प्रोजेक्ट को बनाए। अब केंद्र सरकार ने भी इसमें रुचि दिखाई है, और केवल NHAI की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
मौजूदा एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक
डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मौजूदा 25 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर रोजाना 5 लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से 2 लाख वाहन डीएनडी फ्लाइओवर और 1 लाख चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज से प्रवेश करते हैं। इसके अलावा, नोएडा के सेक्टर 15, 16, 18 और 37 से भी कई वाहन इस रास्ते पर आते हैं। 2014 में यमुना पुश्ता रोड का 11 किलोमीटर हिस्सा खोला गया था, लेकिन खराब रखरखाव के कारण यह उपयोग में कम आता है।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के इस पॉश सेक्टर में सड़क पर अचानक हुआ 15 फुट गड्ढा, गाड़ी चलाने वाले हैरान
जेवर एयरपोर्ट सितंबर 2025 से शुरू
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) को लेकर भी अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सितंबर 2025 से यह एयरपोर्ट घरेलू उड़ानों और कार्गो सेवाओं के लिए शुरू होगा। नवंबर 2025 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। इस नए एक्सप्रेसवे से दिल्लीवासियों को बिना नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश किए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी।
