Rohit Sharma

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, सभी का किया शुक्रिया

T-20 TOP स्टोरी खेल
Spread the love

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए टीम चयन से पहले उन्होंने यह बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया। रोहित ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक स्टोरी साझा कर यह जानकारी दी। ‘हिटमैन’ (Hitman) के इस अचानक फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टेस्ट कैप की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हेलो एवरीवन! आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना गर्व की बात है। सालों से मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं वनडे में अपने देश के लिए खेलता रहूंगा।”

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को चटाई धूल, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

Pic Social Media

खराब फॉर्म और सिडनी टेस्ट का फैसला

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में था, जहां वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। आलोचनाओं के बाद उन्होंने सिडनी टेस्ट की प्लेइंग-11 से खुद को बाहर रखा था। तब से ही उनके टेस्ट करियर पर सवाल उठने लगे थे, हालांकि उन्होंने उस समय संन्यास की अटकलों को खारिज किया था।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय 38 साल के हो चुके हैं। वहीं 38 साल की उम्र में किसी भी बल्लेबाज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता है। वैसे भी टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का होता है, तो यहां टिकने के लिए टेम्परामेंट की जरूरत होती है।

शानदार रहा कप्तानी का सफर

रोहित (Rohit) ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए भारत को 12 साल बाद खिताब दिलाया। पाकिस्तान में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप भी जीता था। वह एमएस धोनी के बाद चुनिंदा भारतीय कप्तानों में शामिल हैं, जिन्होंने दो आईसीसी खिताब जीते।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने बारिश के बीच मुंबई को धोया, किस बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी?

11 साल का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट में शतक के साथ डेब्यू किया था। 11 साल के करियर में उन्होंने 67 टेस्ट खेले, जिनमें 24 में कप्तानी की। 2022 में विराट कोहली से कप्तानी संभालने वाले रोहित ने 12 शतकों के साथ कुल 4301 रन बनाए। उनके इस फैसले ने सबसे लंबे प्रारूप में उनके शानदार सफर पर विराम लगा दिया।