Greater Noida की सड़कें होंगी दुरुस्त, होने जा रहा है यह काम
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की सड़कें हाईटेक (Hi-Tech) होंगी। ग्रेटर नोएडा में दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency) के 8 गांवों को कनेक्ट करने वाली जर्जर सड़क शुक्रवार से बननी शुरू हो जाएगी। सड़क का चौड़ीकरण भी होगा। इससे आठ गांवों की लगभग 50 हजार आबादी को जर्जर हो चुकी सड़क के गड्ढों और हादसे से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 वाले..अच्छी खबर पढ़ लीजिए

नई तकनीक से बनाई जाएगी सड़क
नई तकनीक एफडीआर (Full Depth Reclamation) से इस सड़क को तैयार किया जाएगा। इस सड़क की मंजूरी क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर ने राज्य सड़क निधि से ले ली है। दादरी विधानसभा के 8 गांवों को कनेक्ट करने वाली सड़क बहुत ज्यादा जर्जर है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
राज्य निधि से मंजूर हुए पैसे
इस सड़क से आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्डा युक्त सड़क पर दोपहिया और चार पहिया वाहन समय से पहले ही खराब हो जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोग काफी समय से सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर विधायक ने सड़क निर्माण के लिए राज्य निधि से 1902.47 लाख रुपये मंजूर कराए।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले..जल्दी से ये ख़बर पढ़ लें
पीडब्ल्यूडी कराएगा सड़क का निर्माण
इस धनराशि से 13.710 किलोमीटर लंबी सड़क फिर से बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़क विभाग सड़क का निर्माण कराएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य देख रहे पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार ने कहा कि अभी जो सड़क बनी है, उसकी चौड़ाई तीन मीटर है। नई सड़क पांच मीटर की बनाई जाएगी। इसे एफडीआर तकनीक से बनवाया जाएगा।
टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया हो चुकी पूरी
उन्होंने आगे बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर समेत सभी प्रक्रिया पूरा कर ली गई है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही है। कहा कि सड़क गुणवत्ता परक तरीके से तैयार की जाएगी। इसके बाद पांच वर्ष तक इस सड़क के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। कहीं पर सड़क उखड़ती है, तो तत्काल मरम्मत कराएगा।

इन गांवों को जोड़ती है सड़क
विधायक तेजपाल नागर (Tejpal Nagar) ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र के दादरी, बिसहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, ऊंचा गांव मोड़, ऊंचा गांव, एनटीपीसी, खंगौला और जारचा को यह सड़क जोड़ेगी। इन गांवों की लगभग 50 हजार के आसपास आबादी का इसी सड़क से आना-जाना रहता है।
आज होगा भूमिपूजन
विधायक प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि सड़क का भूमिपूजन शुक्रवार को बिसाहड़ा में होगा। उसमें बीजेपी उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी नरेंद्र भाटी व श्रीचंद्र शर्मा, मनोज शिशौदिया आदि मौजूद रहेंगे।
