UP की DSP जो ख़ुद बड़े फ्रॉड में फँस गई..पढ़िए हैरान करने वाली ख़बर

TOP स्टोरी Trending खबरी हिंदी

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शामली में तैनात डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर मेट्रोनियल साइट के जरिए शादी कर धोखाधड़ी की शिकार हो गई हैं। साल 2008 बैच की श्रेष्ठा पीपीएस ऑफिसर ने अपने पूर्व पति रोहित राज ( Rohit Raj) के खिलाफ गाजियाबाद के कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

श्रेष्ठा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के समय रोहित राज ने खुद को IRS Officer बताया था। उसने अपनी तैनाती रांची शहर में डिप्टी कमिश्नर पद पर बताई थी। साल 2018 में श्रेष्ठा ने रोहित से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों के भीतर ही श्रेष्ठा को रोहित की सच्चाई पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के दो साल के बाद उन्होंने रोहित राज से तलाक भी ले लिया। बावजूद इसके रोहित श्रेष्ठा ठाकुर के नाम पर ठगी करने लगा।

एक के बाद एक शिकायत श्रेष्ठा ठाकुर के पास आने लगी कि कैसे रोहित उनके नाम का गलत फायदा उठा रहा है। अंत में थक हारकर श्रेष्ठा ने पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रेष्ठा की शादी के समय उनके पैरेंट्स ने पूर्व पति के बारे में जानकारी जुटाई थी। उस समय इसी नाम का एक आईआरएस ऑफिसर रांची में डिप्टी कमिश्नर के रूप में तैनात था।

रिश्ता बचाने के लिए चुप रहीं श्रेष्ठा

अब श्रेष्ठा ठाकुर ने पूर्व पति रोहित राज, ससुर वकील शरण सिंह और पूर्व पति रोहित के भाई संजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। श्रेष्ठा को शादी के कुछ ही दिन पता चल गया कि वो धोखे का शिकार हो चुकी हैं। बावजूद इसके उन्होंने रिश्ता बचाने के लिए चुप रहना सही समझा था। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद उनके रोहित ने प्लॉट लेने के नाम पर श्रेष्ठा के अकाउंट से 15लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद रोहित श्रेष्ठा के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा।