तुलसी के पौधे का सूखना अच्छा नहीं..ना करें इग्नोर

Trending Vastu-homes

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी ( Tulsi) के पौधे का घर में होना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है, इससे हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सनातन धर्म के अनुसार वहीं तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी जी का रूप भी माना गया है। स्वास्थ्य के लिए तुलसी का सेवन अच्छा होता है, ये कई सारी बीमारी जैसे सर्दी जुकाम, सीजनल फीवर जैसे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। लेकिन हरा भरा तुलसी का पौधा यदि एकदम से सूख जाता है तो भी इसे वास्तु के अनुसार बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Tulsi का अचानक से सूखना देता है ये संकेत

कई बार ऐसा होता है कि बहुत देख रेख करने के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। कई बार आप इसकी केयर भी सही तरह से करते हैं इसके बाद भी ये मुरझा सा जाता है। यदि ऐसा हो रहा है तो भविष्य में आने वाली परेशानी का ये संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Kalava: मां लक्ष्मी जी को करना चाहते हैं खुश, इन 5 पेड़ों में बांधे कलावा

कई बार पितृ दोष के कारण भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। इसका पता आप ऐसे लगा सकते हैं कि यदि किसी घर में बार बार तुलसी का पौधा सूखने लगे तो पितृ दोष का प्रकोप हो सकता है। इतना ही नहीं घर में पितृ दोष के कारण परिवार के सदस्यों में मनमुटाव भी रहता है साथ ही घर परिवार में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं।

तुलसी का अचानक झड़ना

यदि आपने अपने घर में नया तुलसी का पौधा लगाया है और कुछ ही दिनों में इसके पत्ते सूखकर टूट रहे हैं तो आपको इसपर ध्यान रखने की अधिक जरूरत है। तुलसी के पत्तों का झड़ना पितृदोष के ओर ही इशारा करता है।

READ: Vastu Tips, Astro Tips, Tulsi, Tulsi ka paudha, Tulsi Plant,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi