Drinking Water

Drinking Water: क्या आप भी पैक्ड बॉटल का पानी पीते हैं?पढ़िए चौंकाने वाली रिपोर्ट

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Drinking Water: पैक्ड बॉटल का पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, पढ़िए ये रिपोर्ट

Drinking Water: क्या आप भी पैक्ड बॉटल का पानी पीते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपको हैरान कर देगी। आपको बता दें कि पैक्ड बॉटल (Packed Bottle) के पानी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार दुनिया भर में 90 फीसदी बोतलबंद पानी में प्लास्टिक के बारीक कण घुले हुए हैं। इनमें दुनिया के 9 देशों के 11 बड़े ब्रांड्स शामिल हैं जिनमें भारत की बिस्लेरी (Bisleri), एक्वाफिना और ईविवन जैसी कंपनियां भी हैं। न्यूयॉर्क (New York) की स्टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इन ब्रांड्स के 27 लॉट में से 259 बोतलों का टेस्ट किया। इसके लिए दिल्ली (Delhi), मुंबई और चेन्नई समेत दुनिया के 19 शहरों से नमूने लिए गए थे। टेस्ट में प्लास्टिक (Plastic) के अवशेष पाए गए। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आए इस रिपोर्ट के अनुसार रिसर्चर्स को टेस्ट के दौरान एक लीटर की बोतल में 10.4 माइक्रोप्लास्टिक पार्टिकल्स मिले।
ये भी पढ़ेंः Electric Car: Tata नैनो की कीमत में इलेक्ट्रिक कार..ये रही डिटेल

Pic Social Media

बोतल बंद पानी में प्लास्टिक

बेतलबंद पानी में पाए गए प्लास्टिक के अवशेषों (Plastic Waste) में पॉलीप्रोपाइलीन, जायलॉन और पॉलीइ‌वाईलीव टेरेपवालेट शामिल हैं। इन सबका प्रयोग बोतला का ढक्कन बनाने में होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पानी में ज्यादातर प्लास्टिक पानी को बोतल में भरते समय आता है।

ये भी पढ़ेंः UP News: CM योगी बेटियों की शादी के लिए दे रहे हैं पैसा..ये रही डिटेल

भारत में 10 करोड़ लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

आपको बता दें कि आज देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग खतरनाक केमिकल वाला पानी पीने को मजूबर हैं। इनमें आर्सेनिक, और यूरेनियम जैसे तत्व मिले हैं जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। साफ पानी उपलब्ध करवाने पर काम कर रहे 100 से ज्यादा विशेषज्ञों ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में किया है।