Microsoft News: दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर्स के अहम खबर है।
Microsoft News: दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि आने वाले समय में 9000 कर्मचारियों (Employees) को नौकरी से बाहर किया जाएगा। विभिन्न विभागों और पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रभावित करने वाली यह छंटनी इस साल कंपनी की तीसरी बड़ी छंटनी होगी, जिससे इंजीनियरिंग सेक्टर (Engineering Sector) में चिंता का माहौल है। पढ़िए पूरी खबर…

इस साल कई बार हो चुकी छंटनी
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इस साल पहले भी दो बार बड़े पैमाने पर छंटनी की है। जनवरी 2025 में कंपनी ने अपने कुल स्टाफ के 1 प्रतिशत को निकालने की घोषणा की थी, जो परफॉर्मेंस के आधार पर थी। इसके बाद मई में 6000 और जून में 300 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया। इससे पहले 2023 में भी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। कंपनी का सबसे बड़ा ले-ऑफ 2014 में हुआ था, जब एक साथ 18 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
ये भी पढ़ेंः RailOne App: रेलवे का धांसू एप लॉन्च, सुपर तरीके से होगी टिकट बुकिंग
क्यों हो रही इतनी छंटनी?
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इस बार की छंटनी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग असिस्टेंट्स की बढ़ती भूमिका इसके पीछे बड़ा कारण हो सकती है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी तब तक संगठनात्मक बदलाव करती रहेगी, जब तक वह बदलते मार्केट की मांगों के अनुरूप अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर लेती। गूगल जैसे प्रतिस्पर्धियों से मिल रही कड़ी टक्कर और ऑटोमेशन की ओर बढ़ता रुझान भी इसकी वजह माना जा रहा है।
AI और ऑटोमेशन का बढ़ता प्रभाव
टेक इंडस्ट्री में कोडिंग असिस्टेंट्स और AI टूल्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई काम स्वचालित हो रहे हैं। कोडिंग से लेकर अन्य तकनीकी कार्यों में AI की मदद ली जा रही है, जिसके चलते कोडर्स और अन्य कर्मचारियों की मांग में कमी आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटोमेशन की इस दुनिया में कोडर्स के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं, क्योंकि कई कार्य अब AI टूल्स के जरिए आसानी से हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः UPI Transaction: आपने भी ग़लत UPI पर भेजे पैसे, NCPI कराएगी वापसी!
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की यह छंटनी उसकी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें कंपनी लागत कम करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। लेकिन, इतने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी से टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। कर्मचारियों और जानकारों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि AI और ऑटोमेशन का बढ़ता दबदबा भविष्य में और कितनी नौकरियों को प्रभावित करेगा।
