रसोई में कर लें छोटा से काम..नहीं होगी तिज़ोरी ख़ाली

Trending Vastu-homes

Vastu Tips In Kitchen: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में घरों में प्रत्येक वस्तु को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इसी तरह से रसोई में बर्तन रखने के कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है। बर्तन धुलने के बाद अक्सर हम इन्हें उल्टा करके रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बर्तन उल्टा रखने से दोष लग सकता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है :

लग सकता है ये वास्तु दोष

आमतौर में तवे का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को भूलकर भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष का शिकार आप लोग हो सकते हैं। इस कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

बढ़ सकती है नेगेटिविटी

सब्जी बनाने अथवा किसी भी चीज को फ्राई करने या तलने में कढ़ाई का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कढ़ाई को उल्टा करके रखने से, घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और आप नेगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं।

जानिए किन किन बातों का रखना है ध्यान

वास्तु में इस बात का जिक्र किया गया है कि कढ़ाई और तवे को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। बल्कि इसे तुरंत ही साफ कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Vastu: क्या आप भी Ram Mandir के वास्तु से जुड़ी इन खास बातों को जानते हैं? किस शैली में तैयार हुआ मंदिर

इस दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों को कभी भी उल्टा करके आप लोगों को नहीं रखना चाहिए। बल्कि इन्हें धुलकर आप सभी लोगों को तुरंत ही साफ कर लेना चाहिए।