Egg Veg or Non Veg Egg: अंडा वेज है या नॉन वेज, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला ये जवाब

Trending हेल्थ & ब्यूटी

Egg Veg or Non Veg: अंडा ( Egg) का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बहुत से लोग हम में से अंडे को इसलिए नहीं खाते क्योंकि काफी ज्यादा कन्फ्यूज होते हैं कि आखिकार है क्या वेज या नॉन वेज।

इसलिए आज हम आपकी इस बड़ी दुविधा को खत्म करने कि पूरी कोशिश करेंगे कि अंडा नॉन वेज है या वेज। क्योंकि साइंटिस्ट ने इसे खोज निकाला है। वैज्ञानिकों का इसे लेकर दरअसल कहना है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी और इसके बाद में अंडा आया था।

वैसे आमतौर पर बहुत लोगों का ये मानना होता है कि अंडे को मुर्गी देती है, इसलिए वे नॉन वेज है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका भी जवाब खोज निकाला है। जिसके बारे में आप सभी लोगों को पता होना चाहिए।

pic: social media

आमतौर पर शाकाहारी लोग ये मानते कि मुर्गी अंडा देती है इसलिए ये नॉन वेज होता है। इसे गलत बताने के लिए वैज्ञानिकों ने तर्क दिया है कि दूध भी जानवरों से ही निकलता है, तो दूध फिर कैसे शाकाहारी हो सकता है? लेकिन लोगों का कहना है या कहें की मानना है मुर्गी जो अंडा देती है उससे चूजें निकलते हैं इसी कारण ये मांसाहारी होता है। लेकिन मार्केट में कई तरह के अंडे आते हैं, वो सभी अनफर्टिलाइज होते हैं। और इन अंडों को जीतने भी दिन रखे रहने दें इनसे चूजेँ नहीं निकलते हैं।

लोगों के इन कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने इस क्वेश्चन का आंसर साइंस के जरिए खोजने का प्रयास किया है। यदि लोग इस तर्क को समझ लेते हैं और मान लेते हैं तो इस हिसाब से अंडा भी शाकाहारी हुआ। अंडे के अंदर तीन परत होती है, पहली छिल्के की होती है, दूसरी व्हाइट और तीसरी परत अंडे की जर्दी। जर्दी येलो कलर की होती है।

यह भी पढ़ें: Healthy Bones: रोजाना लें ये 5 चीजें..आपकी हड्डियां हो जाएंगी मज़बूत

अंडे पर एक रिसर्च किया गया जिसके अनुसार, इसकी सफेदी में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें जानवर का कोई भी हिस्सा शामिल नहीं होता है। इसलिए यदि तकनीकी रूप से आप देखें तो तो एग व्हाइट यानी कि अंडे की सफेदी शाकाहारी होती है। अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा अधिक होती है।

मुर्गियां 6 महीने होने के बाद अंडे देना शुरू कर देती हैं और एक या डेढ़ दिन तक देती हैं। जो मुर्गियां बिना मुर्गे के कॉन्टैक्ट में आए अंडे देती हैं उन्हें एनफर्टिलाइज एग कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इनसे चूजे नहीं निकल सकते हैं इसलिए इन्हें शाकाहारी कैटेगरी में रखा जाता है।