Noida

Noida: ऑनलाइन सैंडविच मंगवाकर खाने वाले ये खबर पढ़ लीजिए

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा में ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Noida News: नोएडा में ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-45 के एक आउटलेट से ऑर्डर किए गए सैंडविच (Sandwich) में एक ग्राहक को सब्जियों और अन्य सामग्री के बीच डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लव्स (Plastic Gloves) मिला। इस घटना को लेकर ग्राहक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तस्वीरें साझा करते हुए खाने की स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठाए। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सैंडविच के साथ मिला प्लास्टिक ग्लव्स

आपको बता दें कि गुरुग्राम निवासी सतीश सरावगी ने Zomato के जरिए Salad Days से दो सैंडविच ऑर्डर किए थे। इनमें से एक ब्रोकली, कॉर्न और बेसिल पेस्टो के साथ सॉर्डो ब्रेड में था, जबकि दूसरा स्मोक्ड कॉटेज चीज और काली मिर्च का सैंडविच। लेकिन जब उन्होंने सैंडविच खोला तो उसमें प्लास्टिक का दस्ताना देखकर वे दंग रह गए।

सतीश ने इस पूरे मामले को X पर शेयर करते हुए लिखा ‘मैंने सैंडविच ऑर्डर किया और उसमें दस्ताना मिला! ये बिल्कुल नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है और साफ-सफाई को लेकर गंभीर मसला है। कृपया इसकी तहकीकात करें और जल्द जवाब दें।’ उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने फूड क्वालिटी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

जानिए जोमैटो ने क्या दिया जवाब?

विवाद बढ़ने के बाद Zomato ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ग्राहक से माफी मांगी। कंपनी ने लिखा, ‘नमस्कार सतीश, इस बारे में सुनकर हमें बेहद अफसोस हुआ। हम समझ सकते हैं कि ये आपके लिए कितना परेशान करने वाला रहा होगा। कृपया हमें थोड़ा वक्त दें जिससे हम अपने रेस्तरां पार्टनर के साथ इस मुद्दे को उठा सकें और समाधान कर सकें।’

ये भी पढ़ेंः Adani’s Luxury Jet: अदानी ने खरीदा 1000 करोड़ का प्राइवेट जेट, इंटीरियर 5 स्टार होटल जैसा

Salad Days का जवाब

फूड आउटलेट Salad Days ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हम इस मसले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। हमारी क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। संबंधित किचन को रिव्यू के लिए चिह्नित किया गया है। कृपया हमें अपने संपर्क विवरण साझा करें ताकि हम आपसे सीधे जुड़कर इस समस्या का समाधान कर सकें।’

ये भी पढ़ेंः Whatsapp: व्हाट्सएप पर AI लिखेगा आपका मेसेज, जानिये क्या है धमाकेदार फीचर

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी शिकायतें

ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऑनलाइन फूड ऑर्डर में हाइजीन से जुड़ी शिकायत सामने आई हो। पिछले साल त्रिपुरा के अगरतला में एक महिला ने अपने खाने में मरा हुआ कॉकरोच पाए जाने की तस्वीरें साझा की थीं। ऐसी घटनाएं फूड सेफ्टी और साफ-सफाई को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर रही हैं। सतीश सरावगी के इस अनुभव ने एक बार फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।