Delhi News: मयूर विहार फेज़-3 के ग्रुप-12, पॉकेट A-3 स्थित सेंट्रल पार्क में शनिवार को “यू टू कैन आर्ट” नामक सुंदर पहल का आयोजन हुआ। ठंड के बीच युवा कलाकारों के उत्साह और रंगों की रौनक ने आयोजन को विशेष बना दिया।बीएसईएस के पावर स्टेशन की दीवारों पर दिल्ली की प्रगति को दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसईएस के वाइस प्रेसिडेंट चंद्र प्रकाश कामत ने किया। उनके प्रेरक संबोधन के बाद समर्थ श्रीवास्तव और उनकी टीम ने दीवारों पर आकर्षक चित्र उकेरने का कार्य आरंभ किया।
ये भी पढ़े: Delhi में अब कहीं भी दिखे कचरा-धूल-गंदगी, तुरंत करें शिकायत, CM रेखा गुप्ता ने किया MCD 311 ऐप लॉन्च

कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर चुके समर्थ ने कहा—“मैंने कला को नहीं चुना, कला ने मुझे चुना है।” उनकी टीम में पश्चिम बंगाल, नेपाल, केरल, कानपुर, दिल्ली और राजस्थान से आए उभरते कलाकार शामिल थे। सोसाइटी के सभी निवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों के लिए आयोजित क्रेयॉन ड्राइंग गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया, जिनका पुरस्कार वितरण अंत में पार्षद महोदया एडवोकेट प्रियंका गौतम के हाथों से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। रंग-बिरंगी भित्तिचित्र कला इस पहल की सफलता का सुंदर प्रतीक बनकर उभरी।

ये भी पढ़े: Delhi में पॉल्यूशन पर सख्त हुई सरकार, CM रेखा गुप्ता ने DMRC को दिए कड़े निर्देश
