Delhi: दिल्ली के स्कूलों में फीस विवाद गहराया, सिसोदिया ने दिल्ली सरकार पर बोला तीखा हमला
Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर मचा बवाल अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी सरकार (BJP Government) पर फीस बढ़ोत्तरी को लेकर हमला बोल रही है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला है। निजी स्कूलों में नए सत्र से हो रही फीस बढ़ोत्तरी (School Fees Hike) को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा माफिया इतना दुस्साहसी हो गया है कि छोटे मासूम बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोशल मीडिया (Social Media) एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह देखिए…. दिल्ली में शिक्षा माफिया इतना दुस्साहसी हो गया है कि छोटे मासूम बच्चों को कक्षा के बाहर बैठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: वाह रे दिल्ली मेट्रो..यहां तो धड़ल्ले से शराब पी जा रही है
मनीष सिसोदिया ने आगे पोस्ट में लिखा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के 10 साल के मुख्यमंत्री रहने के दौरान किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह ऐसा दुस्साहस कर सके। अगर आज केजरीवाल सरकार सत्ता में होती तो मासूम बच्चों को इस तरह प्रताड़ित करने वाले ऐसे स्कूल प्रबंधकों को 24 घंटे के अंदर जेल भेज दिया जाता। सिसोदिया ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की पिछली सरकार में ऐसी घटनाएं नहीं होतीं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जेल जाना पड़ता।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में हाल ही में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर आज कई अभिभावकों ने द्वारका के डीपीएस के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए एक प्रदर्शनकारी कहा, मेरा बच्चा 11वीं में पढ़ता है। उसे लाइब्रेरी में बैठाया जाता है। पिछले 21 दिनों से कई छात्रों को स्कूल पहुंचने पर लाइब्रेरी में बैठाया जाता है, क्योंकि मांगी गई फीस का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हमारी मांग है कि दिल्ली सरकार इस स्कूल को अपने आधीन ले।
ये भी पढे़ंः Delhi: दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से युवक ने क्यों लगाई छलांग?
स्कूल छात्रों को लाइब्रेरी में बैठने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बढ़ी हुई फीस का भुगतान नहीं किया है। पेरेंट्स इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इससे पहले आप नेता और एलओपी आतिशी ने भी प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती फीस के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) को पत्र लिखा था और तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करने का आग्रह किया था कि कोई भी स्कूल किसी भी अभिभावक/अभिभावक से बढ़ी हुई फीस तब तक न वसूले, जब तक कि स्कूलों के खातों का ऑडिट न हो जाए।
