85 हजार करोड़ लौटाए जा चुके
Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानी के नागरिकों के लिए एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि अब बैंक में फंसा हुआ पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ मुहिम (Your Capital Your Rights Campaign) आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और दिल्ली सरकार भी इसे गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ से मिलेगा बैंक में अटका पैसा
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पैसा वर्षों से बैंकों में फंसा रहता है। कभी दस्तावेज़ पूरे नहीं होते, तो कभी जानकारी के अभाव में परिवार तक जमा धनराशि का पता नहीं चलता। इस अभियान से जनता को अब इन तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार यह मुहिम सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जमा पूंजी बिना किसी जटिल प्रक्रिया के वापस मिल सके।
सरकार की प्राथमिकता
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि अक्सर सरकारें जनहित को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन उनकी सरकार ने हमेशा जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ जैसी योजनाओं को लागू किया गया है, जिससे अब तक हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार की पारदर्शिता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर व्यक्ति को उसकी बिना दिक्कत अपने पैसे तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi: सीएम रेखा ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन, बोली- ’10 महीनों में बदली दिल्ली की तस्वीर’
अब नहीं होगी समस्या
सीएम ने कहा कि कई बार पिता अपने जीवन में बैंक या म्युचुअल फंड में पैसे जमा करते हैं, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। पिता के निधन के बाद यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि पैसा कहां जमा है। यह अभियान ऐसे ही मामलों में विशेष रूप से कारगर साबित हो रहा है, क्योंकि अब परिवार के सदस्यों को फंसा हुआ पैसा प्राप्त करने में आसानी होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दिल्ली सरकार का लक्ष्य- हर नागरिक को मिले उसका पूरा पैसा
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है आम जनता का पैसा किसी भी स्थिति में बैंकों में फंसा न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि दिल्ली सरकार जनता के हितों को लेकर कितनी संवेदनशील है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: MCD उपचुनाव से पहले CM रेखा का बड़ा ऐलान, 2,500 रुपये और सस्ती गैस सहित सभी वादे होंगे पूरे
अब तक 85 हजार करोड़ रुपए लौटाए गए
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि केंद्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा अब तक 85 हजार करोड़ रुपए आम जनता को लौटाए जा चुके हैं। इससे लोगों की फंसी हुई राशि वापस पाने का मार्ग काफी आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी इस दिशा में सक्रिय है और जल्द ही बैंकों के साथ विस्तृत वार्ता कर राजधानीवासियों को उनका अटका हुआ पैसा दिलाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
