Delhi

Delhi: सीएम रेखा ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन, बोली- ’10 महीनों में बदली दिल्ली की तस्वीर’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

बेहतर इलाज अब हर दिल्लीवासी का अधिकार

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शक्ति नगर से राजधानी के विभिन्न जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (New Ayushman Arogya Mandirs) का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि ये आरोग्य मंदिर दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम हैं।

फ्री स्वास्थ्य सेवाओं से मिलेगा बड़ा लाभ

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर से परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग जैसी कई सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi में पॉल्यूशन को लेकर CM रेखा का बड़ा फैसला, 50% सरकारी-प्राइवेट कर्मचारी घर से करेंगे काम

‘बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, वय वंदना योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली में एक सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों से दवाइयां किफायती हुई हैं और आधुनिक सुविधाएं अब प्रत्येक नागरिक की पहुंच में आ रही हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

10 महीनों में बदली दिल्ली की तस्वीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि बीते 10 महीनों में उनकी सरकार ने दिल्ली की सूरत बदलने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले टूटी हुई सड़कों और अव्यवस्थित ढांचों की वजह से उपेक्षित रहा, लेकिन अब तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारें लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद दिल्ली को सुधारने में विफल रहीं।

ये भी पढ़ेंः Delhi में पॉल्यूशन के खिलाफ बड़ा कदम, CM रेखा गुप्ता ने शुरू की 10 हजार ई-हीटर वितरण योजना

‘आरोग्य मंदिर वास्तव में अस्पताल की तरह काम करता है’

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें बड़े हॉलों और सड़कों पर सिर्फ पोस्टर लगाने तक सीमित थीं, जिनके पीछे काम बहुत कम था। लेकिन आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर देखें ‘हर एक आरोग्य मंदिर आपके प्राइमरी हॉस्पिटल की तरह पूरी सुविधाओं के साथ काम कर रहा है।’ उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।