Delhi

Delhi: राजपथ न्यूज के प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे बने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के मध्य प्रदेश प्रभारी

TV
Spread the love

Delhi News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (Bharti Shramjeevi Journalist Association), जो कि देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों का एक सक्रिय और राष्ट्रीय संगठन है, लगातार मीडिया जगत के सशक्तिकरण और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार और राजपथ न्यूज (वेब चैनल) के प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे (Krishna Kumar Dubey) को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ेंः NDTV: एनडीटीवी में इस सीनियर एंकर की एंट्री..पढ़िए पूरी डिटेल

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार दुबे (Krishna Kumar Dubey) की पत्रकारिता के प्रति सकारात्मक सोच और जुझारू कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी है। वे वर्तमान में संगठन की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ सदस्य भी हैं।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि कृष्ण कुमार दुबे मध्य प्रदेश में राज्य कार्यकारिणी और जिला इकाइयों के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव जीतेन्द्र पांडेय, और संगठन मंत्री संजय मल्होत्रा की अनुशंसा पर की गई है।

ये भी पढ़ेंः Sudhir Chaudhary: सुधीर चौधरी दे रहे हैं दावत!..देखते हैं कौन-कौन पहुंचता है?

संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख नामों में उपाध्यक्ष शूलपाणि सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सचिव नासिर खान, और सदस्य अमित गांधी, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार (तमिलनाडु) और संतोष पाठक (झारखंड) शामिल हैं।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कृष्ण कुमार दुबे (Krishna Kumar Dubey) को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।