Delhi News: दिल्ली पुलिस को आज नया कमिश्नर (New Commissioner) मिल गया है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के इस वरिष्ठ IPS अधिकारी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वह निवर्तमान कमिश्नर संजय अरोड़ा की जगह लेंगे, जो आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं IPS सिंह 1 अगस्त से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ेंः Doctor: अब इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं, AI की मदद से मिलेगा बेहतर इलाज!
IPS एसबीके सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
आपको बता दें कि 1988 बैच के IPS अधिकारी एसबीके सिंह (SBK Singh) को दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण शहर की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी है। दिल्ली पुलिस के सामने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कई चुनौतियों के बीच SBK सिंह का अनुभव और नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संजय अरोड़ा को दी गई विदाई
संजय अरोड़ा (Sanjay Arora), जो तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं, उन्होंने 1 अगस्त 2022 को राकेश अस्थाना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभाला था। उनके सम्मान में आज सुबह नई पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक पारंपरिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में औपचारिक परेड के साथ-साथ अरोड़ा का विदाई भाषण भी हुआ, जिसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
ये भी पढ़ेंः Noida: गौतमबुद्ध नगर की नई DM से मिलिए, हर तरफ़ से मिल रही बधाई
संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनने से पहले तमिलनाडु, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने जून 2025 में अधिसूचना जारी कर बताया था कि अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
