Delhi पानी-पानी..फिर भी पानी के लिए क्यों तरस रही दिल्ली?

दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी से हाहाकार मचा है। 45 साल एक बार फिर यमुना ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया है। जिससे यमुना किनारे रहने वाले लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। लेकिन आपको हैरानी होगी कि दिल्ली में जलभराव के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal ने बाढ़ के कारण दिल्ली में आए पेयजल संकट को लेकर के ये बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि बाढ़ आने के कारण यमुना नदी का पानी पंप रूम और मशीनों में भी आ गया है। ऐसे में यदि हम प्लांट को चलाएंगे तो उनमें करंट उतर आएगा। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होगा, तब तक बंद हुए दिल्ली के तीन वाटर संयत्रों को चलाना मुमकिन नहीं है।

pic-social media

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ये कहना है कि पानी का लेवल कम होने के 24 घंटे के बाद भी हम इन मशीन को चला नहीं सकते हैं, क्योंकि मशीन को सुखाने में समय लगेगा।

pic-social media

3 वाटर प्लांट को करना पड़ा बंद
बताते चलें कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद चंद्रावल, वजीराबाद समेत दिल्ली जल बोर्ड के तीन वाटर प्लांट्स में भी घुस गया था। पानी घुसने के बाद वाटर प्लांट को बंद करवाना पड़ा। इसका सीधा असर दिल्ली राज्य में देखने को मिला जहां पेयजल की आपूर्ति में 25 फीसदी की ज्यादा की कमी आ गई। अब सीएम ने कहा कि पानी के कम होने के बाद पहले मशीनों को सुखाने के काम को किया जाएगा और इसके बाद वाटर प्लांट चालू करना संभव होगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi