Delhi News

Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 8 लाख कारोबारियों को मिलेगा लाभ

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने किया ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन का ऐलान

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानी के व्यापारियों के कल्याण के लिए ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड व्यापारियों (Board Traders) की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार के साथ उनके संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बोर्ड के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है, और इससे दिल्ली के लगभग 8 लाख व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, व्यापारियों की सुविधा के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल (Digital Portal) भी विकसित किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम रेखा गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है, और मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ेंः Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, अब दिल्ली पुलिस नहीं देगी लाइसेंस

व्यापारियों के लिए समर्पित मंच

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि अब तक व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए कोई समर्पित मंच नहीं था। ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन से यह कमी दूर होगी। यह बोर्ड सरकार और व्यापारी समुदाय के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जिसके जरिए व्यापारियों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

10 करोड़ का फंड और डिजिटल पोर्टल

बोर्ड के संचालन के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का विशेष फंड आवंटित किया है। बोर्ड में कुल 15 सदस्य होंगे, जिनमें 6 व्यापारी प्रतिनिधि और 6 सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। उद्योग मंत्री बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा, व्यापारियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जहां वे अपनी शिकायतें और सुझाव आसानी से दर्ज कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Delhi: कांवड़ यात्रा पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, कैंप में बिजली फ्री और समितियों को सीधे मिलेगा पैसा

8 लाख व्यापारियों को मिलेगा लाभ

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस पहल से दिल्ली के करीब 8 लाख व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बोर्ड न केवल नीतिगत सुझाव देगा, बल्कि जमीनी स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।