Delhi News: दिल्ली विधानसभा का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी बात रखते हुए आहत नजर आईं। आमतौर पर राजनीतिक बहस और तीखी नोकझोंक के लिए पहचाने जाने वाले सदन में आज मुख्यमंत्री की आवाज में दर्द साफ झलक रहा था। मामला विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बनाए गए मीम्स से जुड़ा है।
मीम बनाकर उड़ाया जा रहा मजाक
मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शब्दों की मानवीय चूक को जानबूझकर हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी वक्त जुबान फिसल जाए तो उसे मजाक बनाना न सिर्फ एक मुख्यमंत्री, बल्कि एक महिला का अपमान है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: भोजन नहीं, आत्मसम्मान है अटल कैंटीन: दिल्ली में सुशासन की नई मिसाल
शब्दों की मानवीय भूल पर राजनीति
रेखा गुप्ता ने सदन में स्पष्ट किया कि उनसे कुछ शब्द गलती से निकल गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि एक जगह ‘AQI’ की जगह ‘AIQ’ बोल दिया और एक संदर्भ में ‘अंग्रेजों’ के स्थान पर ‘कांग्रेस’ शब्द निकल गया। उन्होंने कहा कि यह कोई जानबूझकर की गई गलती नहीं थी, बल्कि एक सामान्य मानवीय भूल थी।
Delhi News: महिला मुख्यमंत्री होने पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शायद कुछ लोगों को एक महिला का मुख्यमंत्री बनना रास नहीं आ रहा। उन्होंने भावुक होकर सवाल किया,
“क्या एक महिला दिल्ली नहीं चला सकती?”
उन्होंने कहा कि इस तरह के मजाक और टिप्पणियां महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं।
मानसिक पीड़ा और राजनीति का गिरता स्तर
रेखा गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे मीम्स से उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा होती है। यह राजनीति के गिरते स्तर को दिखाता है, जहां मुद्दों की जगह व्यक्तिगत अपमान को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ने के लिए नई Delhi रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं, घर के पास से मिलेगी ट्रेन!
Delhi News: भ्रष्टाचार और ‘शीशमहल’ पर तीखा हमला
भावुक भाषण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि उनकी गलती अनजाने में हुई थी, लेकिन विपक्ष ने जानबूझकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।
उन्होंने याद दिलाया कि जो लोग सत्ता में आने से पहले गाड़ी, बंगला और सरकारी सुविधाएं न लेने की बात करते थे, वही लोग आज भ्रष्टाचार के पैसों से ‘शीशमहल’ बनाकर बैठे हैं।
आंदोलन से सत्ता तक का सफर
मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी आंदोलन से निकली थी, वह आज भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए वह दूसरों का मजाक उड़ाने का सहारा ले रही है।
