Delhi-NCR को कंपकंपाने वाली ठंड से राहत दिलाने वाली खबर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending गाज़ियाबाद दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi-NCR Weather News: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) से कंपकंपाने वाली ठंड से राहत दिलाने वाली खबर है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आने वाले सप्ताह में लोगों को कंपकंपी नहीं झेलनी होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) की वजह से ऐसा हुआ है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अब दिन में धूप खिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः UP Weather: Noida-Greater Noida समेत UP में अगले 3 दिनों का हाल जान लीजिए

Pic Social Media

राजधानी दिल्ली में कंपकंपाने वाली ठंड (Cold) का दौर अब जल्द वापसी नहीं करेगा। अगले 6 से 7 दिन तक दिन के समय कंपकंपी से लोगों को राहत रहेगी। आज से तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद यह इससे अधिक भी रह सकता है। सुबह और शाम तीखी सर्दी का अहसास अभी बना रहेगा। वहीं पहाड़ों पर कम बर्फबारी की वजह से भी सर्दियों का सीजन इस बार देर तक खिंचने की संभावना नहीं दिख रही है।

दिन में भी बनी रहेगी ठिठुरन वाली ठंड

कोहरा भी इस सीजन का सबसे घना देखने को मिला। आलम यह रहा कि आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई। रनवे विजुअल रेंज 125 से 200 मीटर रह गई। दिन में भी ठिठुरन वाली ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। धूप खिली रहेगी, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड के हालात भी बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री रह सकता है।

रेवाड़ी में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है वैसे ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बीते बृहस्पतिवार को हरियाणा के रेवाड़ी का तापमान 1 डिग्री था तो वहीं आज को यह बढ़कर 2.2 डिग्री पहुंच गया। किसानों (Farmers) को सबसे बड़ी चिंता पाले की सता रही है। तापमान गिरने से पाला जमना शुरू हो गया है। इससे सरसों और बागवानी की फसलों को नुकसान होगा।

बृहस्पतिवार को तापमान था 5.8 डिग्री

आज सुबह दिल्ली (Delhi) का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 5.8 डिग्री था। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े 4 बजे से दृश्यता का स्तर जीरो बना हुआ है। सुबह 9 बजे तक भी इसमें सुधार नहीं हुआ। वहीं साइबर सिटी यानी गुरुग्राम में आज को कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

प्रदूषित हवा से आज भी राहत नहीं

बता दें कि नए साल के 12वें दिन भी दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 348 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

Pic Social Media

लोगों को ठंड से कैसे मिल रही राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक बीते गुरुवार को तापमान 17.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.8 डिग्री पर सिमट गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। सुबह 11 बजे तक धूप चमकने लगी थी। इसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। धूप की वजह से पिछले कई दिनों से बढ़ी नमी कम हुई है।

हवा में नमी का स्तर 51 से 97 फीसदी तक रहा। दिल्ली एनसीआर में अब भी कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पालम में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री, गुरुग्राम में 15.3 डिग्री, गाजियाबाद में 15.7 डिग्री और नरेला में 15.7 डिग्री रहा।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान (Sky) साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दोपहर के बाद आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। वहीं 13 से 17 जनवरी तक अधिकतम तापमान (Temperature) 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक रहेगा। 14 जनवरी को तापमान 20 डिग्री को छू सकता है। इसके बाद 17 जनवरी तक यह लगातार 20 डिग्री से इससे अधिक बना रह सकता है। सुबह के समय इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

उत्तर भारत में खिलने लगी धूप

मौसम विभाग के अधिकारी महेश पलावत (Mahesh Palawat) ने बताया है कि कोहरा कम हो गया है। इसकी वजह से उत्तर भारत में धूप खिलने लगी है। धूप जब खिलती है तो न्यूनतम तापमान में कमी आती ही है। पहाड़ों पर इस साल बर्फबारी नहीं हुई लेकिन तापमान कई जगहों पर शून्य से नीचे चल रहे हैं। इसकी वजह से वहां झीलें जमी हुई है।

यही वजह है कि ठंडी हवाएं (Cold Winds) पहाड़ों से आ रही हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान अभी कुछ दिन कम ही रहेंगे। लेकिन अब दिन आरामदायक बने रहेंगे। पहाड़ों पर बर्फबारी न होने की वजह से इस बार सर्दियों का सीजन लंबा खिंचने की संभावना नहीं है।