Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में बिना अनुमति सफर करना अब भारी पड़ रहा है।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों (Male Passengers) के लिए जरूरी खबर! दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने वर्ष 2024-25 में महिला कोच (Women Coach) में सफर करने वाले 2320 पुरुष यात्रियों पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया है। मेट्रो (Metro) के पहले कोच को विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, और इसमें पुरुषों का सफर करना गैरकानूनी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा में रहने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, नहीं देना होगा टैक्स!

मई में सबसे ज्यादा कार्रवाई
डीएमआरसी (DMRC) के मुताबिक, मई 2024 में सबसे अधिक 443 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, अप्रैल में 419 और सितंबर में 397 पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मेट्रो में नियमित उद्घोषणाओं के बावजूद, कई पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करते पकड़े गए।
फ्लाइंग स्क्वायड और सीआईएसएफ की सख्ती
डीएमआरसी की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (Flying Squad Team) और सीआईएसएफ के जवानों ने औचक निरीक्षण के दौरान इन पुरुष यात्रियों को महिला कोच में सफर करते हुए पकड़ा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्येक यात्री पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया कि महिला कोच में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, और इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Traffic Advisory: दिल्ली-NCR में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
यात्रियों से अपील
डीएमआरसी (DMRC) ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेट्रो के नियमों का पालन करें और महिला कोच में सफर करने से बचें। ऐसा न करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उद्घोषणाओं पर ध्यान दें और केवल निर्धारित कोच में ही सफर करें, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
