Dwarka Expressway से सफर करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर
Dwarka Expressway: अगर आप भी द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से सफर करते हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि गुरुग्राम (Gurgaon) में द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्मित सेक्टर-102 और 102ए अंडरपास बने अभी 9 ही महीन हुए हैं। लेकिन इन्ही 9 महीनें में अंडरपास (Underpass) बदहाल हो गया। जमीन के बाद अब इस अंडरपास की दीवारों से पानी रिसने लगा है। इसे मरम्मत के बाद 28 अप्रैल को खोला गया था। 20 अप्रैल को इस अंडरपास में जमीन से पानी निकलने लगा था। इसके बाद निर्माणाधीन कंपनी ने इस मामले से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सूचना दी थी। 24 अप्रैल को सेक्टर-9 से सेक्टर-102-102ए की ओर अंडरपास को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः Noida Metro: नोएडा मेट्रो के इन 7 स्टेशंस में आप भी खोल सकेंगे दुकान
एनएचएआई (NHAI) के परियोजना अधिकारी के मुताबिक 25 अप्रैल की सुबह तक इस अंडरपास को दुरुस्त करके खोल दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 28 अप्रैल को निर्माणाधीन कंपनी ने इस अंडरपास की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोला। इस लेन पर जैसे ही वाहनों ने निकलना शुरू हुआ तो जमीन से दोबारा पानी आने लगा। बता दें कि यह अंडरपास करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।
अंडरपास (Underpass) की दीवार पर बनी दरारों से पानी रिसने लगा है। दरारों को छिपाने के लिए निर्माणाधीन एजेंसी इसे प्लास्टर कर दिया है। दरारों के आसपास सफेद निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकार बताते हैं कि इस क्षेत्र में जमीन का स्तर बहुत ऊंचा है। पानी में नमक होने के कारण रिसाव के दौरान दरारों के आसपास सफेद निशान बन गए हैं।
अंडरपास रिपेयर (Underpass Repair) कर रहे कर्मचारियों की ओर से मौके के हालात की मीडिया को फोटो लेने से रोका जा रहा है। एक न्यूज एजेंसी ने जब लेने का प्रयास किया तो उसे रोका गया। इनका कहना था कि निर्माणाधीन एजेंसी और एनएचएआई अधिकारियों ने उन्हें आदेश जारी किए हैं कि अगर कोई इस अंडरपास के फोटो ले तो उसे नहीं लेने दिए जाएं।
फिर से निकलने लगा पानी
निर्माणाधीन कर्मचारियों ने एक्सपेंशन ज्वाइंट की रिपेयर करके सड़क का निर्माण कर दिया था। अब वाहनों के दबाव के कारण सड़क के नीचे से दोबारा पानी निकलने लग गया है। जहां-जहां सड़क का ऊपरी हिस्सा इन कर्मचारियों की ओर से उठाया जा रहा है, वहां पानी निकल रहा है।
सर्विस रोड पूरी तरह से बदहाल
इस अंडरपास के दोनों ओर सर्विस रोड पूरी तरह से बदहाल अवस्था में है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को समस्या होती है। इसके साथ ही इस अंडरपास से सेक्टर-102-102ए की ओर बाहर निकलने के या वहां से प्रवेश के दौरान सड़क जर्जर अवस्था में है। आधे फीट तक गहरे गड्ढे सड़क पर बने हुए हैं।
ये भी पढे़ंः Weather Alert: दिल्ली-NCR वाले अगले 5 दिन संभलकर घर से बाहर निकलें
आईआईटी या सीबीआरआई से जांच की मांग
सेक्टर-102ए की इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी के उपप्रधान सुनील सरीन के अनुसार इस अंडरपास की दीवार और जमीन से पानी रिस रहा है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस अंडरपास की सरंचनात्मक जांच आईआईटी या सीबीआरआई से करवानी चाहिए। 9 महीने पहले इस अंडरपास को आम लोगों के लिए खोला गया था। अभी से यह हालात बन गए हैं। यह चिंताजनक है। एमआर गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी के पूर्व प्रधान संदीप फौगाट ने जानकारी दी कि किसी सरकारी एजेंसी से इसकी सरंचनात्मक जांच करवाई जानी चाहिए। इसकी मजबूती के बारे में पता चल जाएगा। इस अंडरपास से सुबह और शाम के समय हजारों की संख्या में गाड़ियां निकलती हैं।
