Greater Noida West

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में हड़कंप क्यों मचा है?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West: बिना कनेक्शन चल रही थी बिजली आपूर्ति

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में बिजली आपूर्ति (Power Supply) को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। निवासियों की शिकायत के बाद नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) की टीम ने सोसायटी (Society) का निरीक्षण किया, जिसमें कई टावरों और दफ्तरों में बिना वैध कनेक्शन (Valid Connection) के बिजली आपूर्ति किए जाने का मामला उजागर हुआ। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

बिना कनेक्शन चल रही थी बिजली आपूर्ति

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी (Shri Radha Sky Garden Society) का है। निवासियों के मुताबिक, टावर 11, 15 और 17 के साथ-साथ स्काई पार्क, सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस में बिना एनपीसीएल के वैध कनेक्शन के बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इस गड़बड़ी की सूचना मिलने पर एनपीसीएल ने विजिलेंस विभाग को सतर्क किया, जिसने तत्काळ कार्रवाई करते हुए स्काई पार्क की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida west: पंचशील हाईनिश सोसायटी में AOA चुनाव की तारीख़ तय

21 जुलाई को बंद होगी बिजली आपूर्ति

एनपीसीएल ने निर्णय लिया है कि 21 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे टावर 11, 15 और 17 की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके बाद बिल्डर को इन टावरों के लिए स्वतंत्र और वैध मीटर कनेक्शन उपलब्ध कराने होंगे। इस कार्यवाही के चलते लगभग छह से सात टावरों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

Pic Social Media

154 फ्लैटों में लगेंगे एनपीसीएल मीटर

फिलहाल सोसायटी के 154 फ्लैट ऐसे हैं जहां एनपीसीएल के अधिकृत मीटर अब तक नहीं लगे हैं। अब इन फ्लैटों में मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस में भी अलग-अलग मीटर लगाए जाएंगे ताकि बिजली आपूर्ति पूरी तरह वैध ढंग से हो सके।

ये भी पढ़ेंः Supertech: सुपरटेक के मुखिया आरके अरोड़ा को लेकर मजेदार खबर पढ़िए

बता दें कि एनपीसीएल अधिकारियों और निवासियों के बीच 17 जुलाई को हुई बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक बिल्डर अपनी कंपनी के लेटरहेड पर लिखित में यह नहीं देता कि वह वायर, केबल, मीटर (VKM) शुल्क का भुगतान करेगा, तब तक यह शुल्क निवासियों से ही वसूला जाएगा। इस पर नाराजगी जताते हुए निवासियों ने वीकेएम शुल्क का भुगतान न करने का निर्णय लिया है।