Delhi Metro

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफ़र करने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान से खबर पढ़ें

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi Metro में सफर करने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की रेड लाइन पर मेट्रो सेवा थोड़ी देर के लिए प्रभावित है। इसकी जानकारी डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट कर दी। डीएमआरसी ने बताया कि नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place) और तीस हजारी के बीच मेट्रो सेवाएं देरी से चल रही हैं। इस असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अन्य लाइनों का उपयोग करें। देरी से मेट्रो चलने की वजह से सुबह ड्यूटी पर जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि टेक्निकल प्राब्लम को दूर कर लिया गया है और मेट्रो सेवाएं अब सुचारू रूप से चल रही हैं।

ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुटे प्राधिकरण के अधिकारी

सभी लाइनों पर सुचारु रूप से चल रही मेट्रो

आपको बता दें कि डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट में बताया कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन परिचालन सुचारु रूप से चल रहा है। कहीं पर कोई समस्या नहीं है। ट्रेन सेवाएं सुचारु रूप से चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

पहले भी हुई थी लेट

साल 2024 के अक्तूबर महीने में भी दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुई थी। क्योंकि पीतमपुरा स्टेशन (Pitampura Station) पर ट्रैक पर एक व्यक्ति आ गया था। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि दोपहर करीब ढाई बजे रेड लाइन पर पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक व्यक्ति के कारण 15 से 20 मिनट की देरी हुई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

हर दिन हजारों लोग करते हैं सफर

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन दिल्ली में रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) को कनेक्ट करती है। इस लाइन पर हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस रेड लाइन मेट्रो पर सफर कर ड्यूटी आते-जाते हैं।

ये भी पढे़ंः Traffic Update: नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले..जल्दी से ये ख़बर पढ़ लें

मेट्रो स्टेशन पर खरीदें सूरजकुंड मेले की टिकट

वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन और मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। गुरुवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (38वां) 7 फरवरी से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में लगेगा। बयान में कहा गया कि डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से सभी मेट्रो स्टेशन और मेला स्थल पर निर्धारित टिकट काउंटर से मेले की टिकट खरीदी जा सकती हैं।
डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच 13 दिसंबर, 2024 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के मुताबिक, यह पहल टिकट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी। टिकट की कीमत सप्ताह के दिनों में 120 रुपये और वीकेंड में 180 रुपये होगी।